अमर उजाला एवं झाँसी पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झाँसी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

झांसी।महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झाँसी में एक दिवसीय ‘साइबर जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित स्टाफ को वर्तमान समय में हो रहे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे


साइबर अपराध एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दर्ज कराएं।

  • भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।
  • किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी गोपनीय विवरण साझा न करें।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अज्ञात लिंक या लुभावने प्रस्तावों से सतर्क एवं सावधान रहें।
    उक्त बचाव के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

  • एसएसपी झाँसी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के मूल मंत्र बताते हुए सतर्क रहने की अपील की गई। साथ ही
    उक्त कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी मोठ, मेडिकल कॉलेज का प्रबंधन/संस्थान स्टाफ, अमर उजाला टीम के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts