Cancelled Flights और Sindhu- Esha का Home Sweet Home

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी P. V. Sindhu ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि All England की तैयारी से पहले उन्हें boarding gate नहीं, बल्कि uncertainty का सामना करना पड़ेगा। Dubai एयरस्पेस बंद। Flights hold पर।
Announcements अस्पष्ट। और बीच में एक Olympic medalist जो shuttle की speed पढ़ सकती है, लेकिन missile alert की timing नहीं।

सिंधु UK में होने वाली All England Open Badminton Championships के लिए निकलने वाली थीं।
पहले round में उनका मुकाबला Thailand की Supanida Katethong से तय था। लेकिन geopolitics ने draw sheet बदल दी।

जंग का असर: Sports Calendar भी Target

जब दो देश strategic retaliation की भाषा में बात करते हैं, तब collateral सिर्फ buildings नहीं होते careers भी होते हैं। Dubai में airstrike alerts के बीच Sindhu न आगे जा पा रही थीं, न पीछे लौट पा रही थीं।
उन्होंने सोशल मीडिया platform X पर खुद confirm किया — “I am back home in Bengaluru, safe.”

वो पोस्ट राहत का था। लेकिन tone में थकान साफ थी।

Shuttle बनाम Missile

Irony देखिए एक खिलाड़ी जिसकी दुनिया court के 13.4 meter तक सीमित है, उसे global conflict की लंबाई नापनी पड़ी। Match strategy की जगह evacuation strategy discuss हो रही थी। Warm-up की जगह WhatsApp updates। Superpowers missile intercept की बात कर रहे थे, और एक athlete flight reschedule की।

अबू धाबी में फंसी फिल्म स्टार

उधर actress Esha Gupta भी UAE में फंसी थीं। 28 फरवरी को जब tension peak पर थी, वह airport पर थीं। दोपहर 1 बजे airport बंद। Rumors, sirens, confused faces।

उन्होंने Instagram पर लंबा note लिखकर बताया कैसे strangers एक-दूसरे को संभाल रहे थे, कैसे ground staff calm रहा, कैसे uncertainty ने सबको बराबर कर दिया।

Airport का सन्नाटा

Airport आमतौर पर departures और arrivals का theatre होता है। लेकिन उस दिन Abu Dhabi terminal एक waiting room नहीं, एक war-room जैसा लग रहा था। लोग अपने परिवारों को call कर रहे थे। Flight boards blank थे। Security tight थी। और हर announcement के साथ लोगों की धड़कन बदल रही थी।

Strait of Hormuz से Bengaluru तक

Middle East conflict सिर्फ regional issue नहीं रहा। Strait of Hormuz में tension crude oil को $100 के पार धकेल सकता है।

लेकिन headlines के पीछे human stories हैं एक खिलाड़ी tournament miss कर रही है। एक actress hotel लौट रही है। सैकड़ों Indian passengers rerouting कर रहे हैं। Geopolitics map पर बनता है, लेकिन impact boarding pass पर दिखता है।

Sindhu ने अपने post में Dubai authorities, immigration staff और ground teams को धन्यवाद दिया।
उन्होंने लिखा “अब reset करने का समय है।”

Esha Gupta ने भी gratitude जताया “घर लौटना ही सबसे बड़ी राहत है।”

जंग अभी थमी नहीं है। लेकिन इन दोनों के लिए फिलहाल scoreboard clear है।

ये story सिर्फ celebrity return की नहीं है। ये reminder है कि जब global tension बढ़ता है, तो travel, sports, entertainment सब उसकी radius में आ जाते हैं। Missile की trajectory international हो सकती है, लेकिन डर हमेशा personal होता है।

Related posts

Leave a Comment