जंग ने रोका जेट! T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिलाड़ी ‘फ्लाइट मोड’ में फंसे

अजमल शाह
अजमल शाह

28 फरवरी से शुरू हुए United States और Iran के बीच तनाव ने अब खेल की दुनिया को भी चिंता में डाल दिया है। ICC Men’s T20 World Cup जो इस समय India और Sri Lanka में खेला जा रहा है, अपने अंतिम चरण में है।

लेकिन असली सवाल अब ट्रॉफी नहीं, ट्रैवल है।

दुबई रूट पर संकट

जब भी एशिया में बड़ा टूर्नामेंट होता है, विदेशी टीमें अक्सर Dubai के रास्ते से अपने देश लौटती हैं। मौजूदा हालात में अगर दुबई का हवाई मार्ग असुरक्षित माना जाता है, तो खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, मैच अधिकारियों और ब्रॉडकास्ट टीम की वापसी मुश्किल हो सकती है।

Cricket diplomacy meets war geography और Google Maps भी शायद कन्फ्यूज हो जाए।

ICC की नई रणनीति

International Cricket Council के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रैवल, लॉजिस्टिक्स और सिक्योरिटी टीमें वैकल्पिक मार्ग तलाश रही हैं ताकि सभी सुरक्षित घर लौट सकें। संभावना है कि चार्टर फ्लाइट्स, डायरेक्ट रूट्स या अन्य ट्रांजिट हब्स का इस्तेमाल किया जाए।

जंग और ग्लोबल इम्पैक्ट

यह सिर्फ एक टूर्नामेंट का मुद्दा नहीं है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर तेल, शेयर बाजार, सोना-चांदी से लेकर एयर ट्रैफिक तक दिख सकता है। और अब क्रिकेट जिसे “जेंटलमैन गेम” कहा जाता है—भी जियोपॉलिटिक्स की तेज गेंद का सामना कर रहा है।

मैदान में मुकाबला, आसमान में अनिश्चितता

Super 8 मुकाबलों में जहां टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में हैं, वहीं बैकएंड में लॉजिस्टिक टीम “सेफ एग्जिट प्लान” की रणनीति बना रही है।

मैदान पर स्ट्रेट ड्राइव, एयर रूट में डायवर्जन। खेल जारी है, लेकिन Exit Strategy भी साथ-साथ लिखी जा रही है।

जब वीजा से ज्यादा जरूरी बन जाए ‘रूट मैप’

खिलाड़ी सोच रहे होंगे “नेट प्रैक्टिस खत्म, अब नेटवर्थ नहीं, नेटवर्क की चिंता है।”

स्टेडियम में फैंस ‘We Want Six’ चिल्ला रहे हैं, और ICC दफ्तर में आवाज़ गूंज रही है—‘We Want Safe Exit!’ जंग का असर ऐसा कि Toss से पहले Travel Advisory पढ़नी पड़ रही है।

फैंस के लिए एडवाइजरी

आधिकारिक यात्रा सलाह का पालन करें
फ्लाइट स्टेटस अपडेट पर नजर रखें
ICC और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों को प्राथमिकता दें

खेल भावना जरूरी है, लेकिन सुरक्षा उससे भी ज्यादा।

Related posts

Leave a Comment