न्यूयॉर्क में सख्त सजा: आतंकी पन्नू केस में निखिल गुप्ता दोषी, 24 साल कैद

हुसैन अफसर
हुसैन अफसर

अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी माने जाने वाले Gurpatwant Singh Pannun की हत्या की कथित साजिश से जुड़े मामले में बड़ा फैसला आया है।

इस केस में गिरफ्तार भारतीय नागरिक Nikhil Gupta ने अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। न्यूयॉर्क की अदालत ने उसे 24 साल की सजा सुनाई है।

SDNY का बयान और कोर्ट की सख्ती

U.S. Attorney’s Office for the Southern District of New York की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि आरोपी ने न्यूयॉर्क शहर में एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रची थी। US अटॉर्नी Jay Clayton ने कहा कि किसी को भी यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि वह अमेरिकी धरती पर कानून से ऊपर है।

मजिस्ट्रेट जज Sarah Netburn के सामने गुप्ता ने दोष स्वीकार किया।

FBI और जांच एजेंसियों की भूमिका

Federal Bureau of Investigation (FBI) के असिस्टेंट डायरेक्टर रोमन रोज़हाव्स्की ने कहा कि यह साजिश अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सतर्कता के कारण नाकाम हुई। जांच के अनुसार, मई 2023 में हत्या की साजिश के तहत एक कथित “हिटमैन” को कॉन्ट्रैक्ट करने की कोशिश की गई थी। लेकिन जिससे संपर्क किया गया, वह असल में DEA के साथ काम करने वाला कॉन्फिडेंशियल सोर्स निकला।

आरोप क्या थे?

निखिल गुप्ता पर तीन गंभीर आरोप लगाए गए थे भाड़े पर हत्या की साजिश। भाड़े पर हत्या की कोशिश। धन शोधन की साजिश। तीनों मामलों में उसे दोषी ठहराया गया।

कानून की लंबी पहुंच

यह फैसला सिर्फ एक केस का निष्कर्ष नहीं, बल्कि एक संदेश भी है कि अंतरराष्ट्रीय साजिशें भी डिजिटल footprints और एजेंसी नेटवर्क से बच नहीं सकतीं।

BNP की ऐतिहासिक जीत, तारिक रहमान बनेंगे PM? भारत के लिए क्या मायने

Related posts

Leave a Comment