
कनाडा के British Columbia प्रांत का शांत कस्बा Tumbler Ridge मंगलवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज़ से दहल उठा।
Tumbler Ridge Secondary School में करीब 1:20 PM (local time) पर एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
घटना इतनी तेज़ और भयावह थी कि स्कूल, सड़क और आसपास के घर — सब कुछ minutes में lockdown mood में चला गया।
फायरिंग का खौफनाक बैलेंस शीट
9 लोगों की मौत। 27 लोग घायल, 6 की मौत स्कूल के अंदर। 1 घायल ने अस्पताल जाते वक्त तोड़ा दम। 2 लोग पास के एक घर में मृत मिले।
यह आंकड़े सिर्फ नंबर नहीं हैं, बल्कि एक community के लिए collective trauma हैं।
शूटर का अंत: खुद को मारी गोली
Royal Canadian Mounted Police (RCMP) के मुताबिक, मेन शूटर ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “अब इलाके में कोई active threat नहीं है।”
यानी खतरा खत्म है, लेकिन डर और सवाल अब भी ज़िंदा हैं।

RCMP का एक्शन: मिनटों में कंट्रोल
फायरिंग की सूचना मिलते ही RCMP और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरे इलाके को secure किया गया। स्कूल के छात्रों और स्टाफ को safe evacuation, गंभीर घायलों को specialized hospitals में शिफ्ट किया गया। कनाडा जैसे देश में, जहां gun violence rare माना जाता है, यह घटना alarm bell की तरह है।
लॉकडाउन से राहत तक
घटना के बाद कई इलाकों में temporary lockdown लगाया गया। लोगों को घरों में रहने और शांति बनाए रखने की सलाह दी गई।
कुछ घंटों बाद हालात काबू में आए और प्रशासन ने धीरे-धीरे प्रतिबंध हटाए।
सरकार और पुलिस की अपील
British Columbia के Public Safety Minister और RCMP अधिकारियों ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। लोगों से अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग की अपील की। जांच जारी है और हमले के पीछे की motive puzzle अब भी खुलनी बाकी है।
जिस देश को अक्सर कहा जाता है “Safe, Calm, Polite” वहीं एक स्कूल का दोपहर का पीरियड breaking news बन जाए, तो समझिए — दुनिया कहीं न कहीं off-syllabus चल रही है।
“मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा” – Rahul Gandhi के आरोप से Lok Sabha ठप
