BMC पर BJP की एंट्री! मेयर बनीं रितु तावड़े, Mumbai Politics में नया अध्याय

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

Mumbai की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आ गया है। Bharatiya Janata Party ने Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) के लिए अपने नए मेयर का ऐलान कर दिया है। अब Ritu Tawde BMC की नई Mayor होंगी — और इसी के साथ BJP को पहली बार Mumbai Mayor’s Chair मिल गई है।

सालों तक Shiv Sena का गढ़ रही BMC में यह बदलाव सिर्फ पद का नहीं, power balance का भी संकेत है।

कौन हैं Ritu Tawde?

Ritu Tawde कोई overnight नेता नहीं हैं। उनका राजनीतिक सफर ground politics से होकर गुज़रा है। 2012: पहली बार Ward No. 127 से पार्षद चुनी गईं। 2017: Ghatkopar के Ward No. 121 से जीत। 2025: Ward No. 132 से लगातार तीसरी जीत। यानी, तीन चुनाव, तीन जीत — वो भी अलग-अलग वार्ड्स से। Mumbai जैसे politically complex शहर में यह मामूली बात नहीं।

Education Committee से Mayor तक

Mayor बनने से पहले Ritu तावड़े BMC की Education Committee की Chairperson रह चुकी हैं।  Municipal schools, teachers और civic education reforms से जुड़ी फाइलों पर काम कर चुकी हैं।

BMC में जहां अक्सर Mayor ceremonial समझे जाते हैं, वहां actual committee work से निकली नेता अब chair पर बैठी हैं।

Maratha होकर Gujarati Ward में पकड़

Ritu Tawde Maratha community से आती हैं, लेकिन उनकी सबसे मज़बूत पकड़ रही है Gujarati-dominated wards में।

Mumbai की राजनीति जाति + भाषा + locality का cocktail है। इस cocktail में accept होना आसान नहीं होता, लेकिन Tawde ने identity politics से ज़्यादा civic issues पर फोकस रखा।

यही वजह है कि वे सिर्फ पार्टी कैंडिडेट नहीं, local face बन पाईं।

Congress से BJP तक का सफर

2012 में Ritu Tawde ने Congress छोड़कर BJP जॉइन की थी। तब कई लोगों ने इसे “political gamble” कहा था। आज वही gamble BJP के लिए jackpot बन गया। यह भी दिखाता है कि Mumbai politics में ideology से ज़्यादा ground connection और consistency मायने रखती है।

Election Result: Numbers भी कहानी कहते हैं

हाल ही में BMC की सभी 227 सीटों पर चुनाव हुए:

  • BJP: 89 सीटें (सबसे बड़ी पार्टी)
  • Shiv Sena (Shinde): 29 सीटें
  • Mahayuti Total: 118 सीटें (clear majority)
  • Shiv Sena (UBT): 65 सीटें
  • Congress: 24 सीटें

BJP अकेले बहुमत से दूर थी, लेकिन Mahayuti alliance ने मेयर की कुर्सी पक्की कर दी।

BJP के लिए क्यों है ये बड़ी जीत?

BMC सिर्फ एक municipal body नहीं है। यह Asia की सबसे अमीर civic body, ₹50,000+ करोड़ का budget, Mumbai की roads, water, housing, schools का control.

अब तक Shiv Sena का stronghold रही BMC में BJP का Mayor बनना symbolic victory + strategic control दोनों है।

Deputy Mayor और Alliance Politics

Shiv Sena (Shinde faction) को Deputy Mayor पद मिलने की चर्चा है। यानी, सत्ता साझेदारी साफ़ है। “जो पार्टी सालों तक BMC को ‘अपना किला’ कहती थी, अब उसी किले में coalition partner बनकर रह गई है।”

Mumbai politics में permanent दोस्त या दुश्मन नहीं होते सिर्फ permanent interests होते हैं।

Ground Leader की सबसे बड़ी परीक्षा

Ritu Tawde को garbage management, potholes, water supply, monsoon preparedness जैसे मुद्दों से जूझना होगा। Mayor की कुर्सी glamorous दिखती है, लेकिन Mumbai में ये कुर्सी complaints, files और pressure से भरी होती है।

अब सवाल यही है क्या Ritu Tawde symbolic mayor बनेंगी या hands-on administrator?

Mumbai की जनता क्या देख रही है?

Mumbai voters ideology से ज़्यादा delivery देखते हैं। सड़क बनी या नहीं? पानी आया या नहीं? स्कूल सुधरे या नहीं? अब BJP और Ritu Tawde दोनों के पास excuses नहीं, expectations हैं।

Bigger Picture

BMC Mayor का पद 2029 की Maharashtra politics के लिए testing ground माना जा रहा है। अगर BJP यहां governance दिखा पाई, तो इसका असर municipal से निकलकर state और national narrative तक जाएगा।

Ritu Tawde की नियुक्ति BJP के लिए historic moment है, Mumbai politics के लिए turning point और जनता के लिए एक नया सवाल क्या power shift सिर्फ कुर्सी बदलेगा या Mumbai की civic story भी बदलेगी?”

अब जवाब फाइलों में नहीं सड़कों पर दिखेगा।

खरगे जी की उम्र देखते हुए उन्हें बैठकर नारेबाजी की अनुमति दे दीजिए- मोदी

Related posts

Leave a Comment