
Bangladesh में आम चुनाव से ठीक 72 घंटे पहले जो होने जा रहा है, उसे Trade Deal कहना शायद अधूरा सच होगा।
Mohammad Yunus के नेतृत्व वाली interim government अमेरिका के साथ एक ऐसी “Secret Trade Deal” साइन करने जा रही है, जिसकी जानकारी न जनता को दी गई, न संसद को। सवाल ये नहीं कि डील हो रही है सवाल ये है कि इतनी जल्दी क्यों? और इतनी चुप्पी क्यों?
India-US Deal ने क्यों बढ़ाया Dhaka का BP?
India और अमेरिका के बीच हालिया Trade समझौते में Indian textile पर tariff कम किया गया। इसका सीधा असर Bangladesh पर पड़ता दिख रहा है, क्योंकि US market में अब Indian garments cheaper हो सकते हैं। Dhaka को डर है कि अगर उसने तुरंत कदम नहीं उठाया, तो उसका market share India खा जाएगा — और garment sector collapse के कगार पर आ जाएगा।
Garment Industry: Bangladesh की Economy की रीढ़
Bangladesh की economy का सच कड़वा है लेकिन साफ़ है, US को हर साल करीब 8 billion डॉलर का textile export, US export में 96% हिस्सा garments, Total export earnings का 80% सिर्फ कपड़ों से। National economy का लगभग 20% हिस्सा इसी sector से।
यानि अगर garments डूबे — तो economy भी डूबेगी।
‘Secret Conditions’ या Strategic Surrender?
Reports के मुताबिक, इस डील में कुछ ऐसी शर्तें हैं जो सिर्फ trade नहीं, geopolitics की कहानी कहती हैं China से imports कम करना। US से military equipment खरीदना। American cars के लिए Bangladeshi market खोलना। US imports पर सवाल न उठाने की शर्त।
Deal trade की कम, alignment ज़्यादा लगती है।

Tariff Cut की उम्मीद या मजबूरी?
अमेरिका ने April 2025: 37% टैरिफ, July: 35%, August: 20%, अब Bangladesh चाहता है कि यह 15% तक लाया जाए। लेकिन सवाल ये है क्या tariff कम कराने के बदले policy autonomy गिरवी रखी जा रही है?
Jobs पर सीधा वार
Garment sector Bangladesh का employment engine है 40–50 लाख नौकरियाँ, Majority workforce: Women अगर US buyers India की तरफ shift हुए, तो mass unemployment तय है। और election से पहले यही डर सरकार को panic mode में ले आया है।
Democracy vs Deal
Election से 3 दिन पहले, बिना debate, बिना transparency ये डील trade policy से ज़्यादा political gamble बन जाती है। आज सवाल सिर्फ इतना है Bangladesh economy को बचा रहा है, या चुनाव से पहले risk छुपा रहा है?
Gold नहीं Gold Flake के रेट ने बिगाड़ दिया Budget! धुआँधार दर्द
