
भारत में भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि पहचान और राजनीति का हथियार भी रही है. खासकर South India और हिंदी का रिश्ता दशकों से टकराव भरा रहा है.
कभी रेलवे स्टेशन पर हिंदी बोलने का दबाव, कभी सरकारी फॉर्म — और अब फिर वही पुरानी बहस सुर्खियों में है.
इस बार चिंगारी दी है तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin के बयान ने.
“न तब जगह थी, न अब है, न कभी होगी”
चेन्नई में आयोजित ‘भाषा शहीद दिवस’ के मौके पर स्टालिन ने हिंदी विरोधी आंदोलन के शहीदों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर साफ लिखा — “Hindi ke liye Tamil Nadu mein na tab jagah thi, na ab hai, na kabhi hogi.”
यह बयान महज श्रद्धांजलि नहीं था, बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी था — “Hindi Imposition = Cultural Threat.”
स्टालिन ने 1965 के आंदोलन के वीडियो साझा किए, जिनमें अन्नादुरै और करुणानिधि जैसे द्रविड़ नेताओं की विरासत झलकती है.
1937 से 1965: जब भाषा बनी जानलेवा मुद्दा
तमिलनाडु में हिंदी विरोध का इतिहास बेहद हिंसक रहा है.
1937
सी. राजगोपालाचारी द्वारा मद्रास प्रेसीडेंसी में हिंदी अनिवार्य करने की कोशिश.
नतीजा — आंदोलन, गिरफ्तारी और मौतें.
1965
हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की आशंका ने पूरे राज्य को जला दिया. कांग्रेस दफ्तर फूंके गए। मदुरै में लोग जिंदा जले। दो हफ्तों में 70+ मौतें, हजारों गिरफ्तारियां। 25 जनवरी को काले झंडे। यह सिर्फ विरोध नहीं था, यह भाषाई विद्रोह था.

दिल्ली को झुकना पड़ा
स्थिति इतनी बिगड़ी कि नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री को पीछे हटना पड़ा। इंदिरा गांधी सरकार ने Official Languages Act में संशोधन किया। English को सहायक भाषा का दर्जा मिला।
तमिलनाडु ने साफ कहा — Policy होगी Tamil + English, Hindi नहीं.
आज की राजनीति: जख्म याद या वोट बैंक तैयार?
सवाल यही है — क्या स्टालिन पुराने जख्मों को सच में याद कर रहे हैं या 2026–27 की राजनीति के लिए भावनात्मक जमीन तैयार कर रहे हैं?
“दिल्ली जब भी हिंदी बढ़ाती है, चेन्नई इतिहास खोल लेता है.”
यह बहस भाषा से ज्यादा आत्मसम्मान, संघीय ढांचे और राजनीतिक नियंत्रण की है. हिंदी संवाद की भाषा हो सकती है, लेकिन थोपे जाने पर वह विवाद बन जाती है.
Snowfall का मज़ा लेने आए, Traffic में फंस गए: मनाली बना ट्रैवल टेस्ट
