RAC है तो सीट नहीं! अमृत भारत ट्रेनों में रेलवे का बड़ा ट्विस्ट

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

अगर आप Indian Trains से सफर करते हैं और अक्सर RAC टिकट पर भरोसा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए सीधा झटका है।
भारतीय रेलवे ने अपनी ticketing policy में बड़ा बदलाव करते हुए Amrit Bharat Express ट्रेनों के लिए RAC सुविधा समाप्त कर दी है।

रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, अब RAC टिकट वाले यात्रियों को 12 अमृत भारत ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Amrit Bharat Express: What’s Different?

Amrit Bharat ट्रेनें पहली बार 2023 में शुरू की गई थीं। इनका मकसद था — कम और मध्यम आय वर्ग को। Vande Bharat जैसी comfort experience लेकिन affordable pricing के साथ देना। यानी Premium feel, non-premium price। अब उसी प्रीमियम टैग के साथ रेलवे ने नियम भी सख्त कर दिए हैं।

RAC Ticket पर क्यों लगी रोक?

Railway officials के अनुसार, Amrit Bharat trains को fully reserved premium category में रखा गया है। RAC से overcrowding और comfort compromise की शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए जनवरी 2026 से लॉन्च हुई इन ट्रेनों में RAC option completely removed कर दिया गया है।

मतलब साफ है — Confirmed seat नहीं, तो entry नहीं।

इन 12 Amrit Bharat Trains में RAC नहीं चलेगा

रेलवे द्वारा जारी notification के अनुसार, नीचे दी गई ट्रेनों में RAC टिकट मान्य नहीं होगा:

  1. Guwahati (Kamakhya) – Rohtak Amrit Bharat Express
  2. Dibrugarh – Lucknow (Gomti Nagar) Amrit Bharat Express
  3. New Jalpaiguri – Nagercoil Amrit Bharat Express
  4. New Jalpaiguri – Tiruchirappalli Amrit Bharat Express
  5. Alipurduar – SMVT Bengaluru Amrit Bharat Express
  6. Alipurduar – Mumbai (Panvel) Amrit Bharat Express
  7. Kolkata (Santragachi) – Tambaram Amrit Bharat Express
  8. Kolkata (Howrah) – Anand Vihar Terminal Amrit Bharat Express
  9. Kolkata (Sealdah) – Banaras Amrit Bharat Express
  10. Thiruvananthapuram Central – Tambaram Amrit Bharat Express
  11. Thiruvananthapuram North – Charlapalli Amrit Bharat Express
  12. Nagercoil Junction – Mangaluru Junction Amrit Bharat Express

What It Means for Passengers

RAC पर सफर करने वाले यात्रियों को alternative trains देखनी होंगी। Last-minute travel plans अब riskier हो सकते हैं। Confirmed ticket का महत्व Amrit Bharat में और बढ़ गया है। रेलवे साफ संकेत दे रहा है — “Premium ट्रेन है, compromise नहीं चलेगा।”

पहले RAC था — चल जाएगा। अब Amrit Bharat में नियम है — सीट दिखाओ, तभी चलो।

Indian Railways का संदेश साफ है- Experience premium चाहिए, तो patience भी premium रखिए।

Amrit Bharat Express को रेलवे अब पूरी तरह no-RAC, fully reserved मॉडल पर चला रहा है।
यात्रियों को सलाह है कि टिकट बुकिंग पहले करें। Confirm status check करें। और RAC भरोसे पर Amrit Bharat में सफर की योजना न बनाएं।

नोएडा में हरकत में सिस्टम! युवराज केस में गिरफ्तारी और NGT की सख्ती

Related posts

Leave a Comment