पति चीट क्यों करते हैं? वजहें पढ़कर आपका WiFi भी शर्माएगा

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

शादीशुदा पुरुषों का अपनी पत्नी से बेवफाई करना एक ऐसा विषय है, जिस पर परिवार चुप, पड़ोसी उत्साहित और इंटरनेट FULL चर्चा करता है। पर असली सवाल—आख़िर पति धोखा क्यों देता है?
आइए, असली कारणों को बिना फिल्टर, थोड़े सटायर और बहुत सारी समझदारी के साथ समझते हैं।

Emotional Distance: दिल का WiFi पकड़ नहीं रहा

जब पति को लगता है कि पत्नी उसे इमोशनली नहीं समझ रही— तो वो किसी ऐसी महिला की तरफ खिंच जाता है जहाँ उसे “You are special” वाला vibe मिले। मतलब, दिल का नेटवर्क जिधर स्ट्रॉन्ग—उधर कनेक्शन ऑटोमेटिक शुरू।

Loneliness: शादीशुदा होकर भी अकेलापन Mode ON

कई पुरुष रिश्ते में होते हुए भी emotionally अकेला महसूस करते हैं। जब घर में companionship Missing हो— तो बाहर मिलने वाली Friendly Smile उनकी दुनिया हिला देती है।

Appreciation की कमी: ‘Good job’ नहीं मिला तो बाहर ढूंढ़ लिया

अगर पत्नी सिर्फ कमियाँ बताए और तारीफ Zero हो— तो पति किसी ऐसी महिला की तरफ attract होता है जहाँ उसे appreciation मिलती है। यानी “Wah beta!” सुना नहीं तो दिमाग डगमगाएगा ही।

Sexual Dissatisfaction: Chemistry Down, Search Bar Up

शारीरिक रिश्ते में असंतुष्टि चीटिंग की एक बड़ी वजह है। कई पुरुष excitement, variety या thrill की तलाश में बाहर रिश्ते बना लेते हैं।
यह गलत है—पर होता है।

Situational Cheating: मौका मिला और…

लंबी ट्रिप, काम से बाहर रहना, और “कोई नहीं जान पाएगा” वाली सोच— बहुत से पुरुषों को ऐसी स्थिति में गलत फैसले लेने पर उकसाती है।
यानी एक रात का “कहीं नहीं बताना” कई रिश्तों का अंत बना देता है।

किसी और महिला को ‘wife से better’ समझना

कभी-कभी पुरुष दूसरी महिला में वो चीजें देखते हैं जो पत्नी में नहीं मिलतीं— या उन्हें ऐसा लगता है। Result?
Attraction बढ़ता है, guilt कम होता है, और cheating को ‘justified’ मानने लगते हैं। सरासर गलत—पर असलियत यही है।

Cheating कभी मजबूरी नहीं—Choice होती है

कुल सच्चाई यह है कि पत्नी को धोखा देना ना किसी हालात की मजबूरी है और ना ही किसी का हक़। ये साफ-साफ Character की कमी है। रिश्ता कमजोर हो तो कोशिश कीजिए— और नहीं निभता तो ईमानदारी से खत्म कीजिए। पर cheating?
हमेशा एक गलत Decision— जो दो परिवारों, दो ज़िंदगी और दो दिलों को तोड़ देता है।

“सड़क पर सूमो बनाम डंपर… और नतीजा सिस्टम की लेट-नाइट जगाई गई नींद!”

Related posts

Leave a Comment