
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। अब इसी बीच टेलीग्राम पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें लश्कर-ए-तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। लेकिन सवाल यह है —
क्या यह सच में आतंकियों का संदेश है, या फिर सोशल मीडिया का नया Photoshop धमाका?

सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी
वायरल पोस्ट में लिखा है कि — “भारत की राजधानी नई दिल्ली पर लश्कर-ए-तैयबा के टाइगर्स ने हमला किया है,
यह कश्मीर की बिलाल मस्जिद में हुई शहादत का बदला है।”
पोस्ट में ऑपरेशन सिंदूर और पीओके में मिसाइल अटैक का ज़िक्र है। लेकिन यह भी उतना ही भरोसेमंद लग रहा है जितना “हर वायरल फॉरवर्ड में मोदी या राहुल गांधी का नाम”। पुलिस और साइबर सेल इस वायरल पोस्ट की जांच में जुट गई हैं।
सच्चाई या सोशल मीडिया की सनसनी?
हर बार की तरह, सोशल मीडिया पर कोई न कोई “Breaking” पहले आ जाती है, और बाद में पता चलता है कि वो फेक न्यूज की ब्रांड एंबेसडर थी। तो जब तक आधिकारिक बयान न आ जाए, सच्चाई पर भरोसा रखें — सनसनी पर नहीं।
दिल्ली दहली! लाल किला मेट्रो के बाहर कार ब्लास्ट- देश अलर्ट पर

