द्रिक पंचांग के अनुसार आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी और दशमी तिथि रहेगी। आज का दिन कई शुभ योगों से भरा है — वृद्धि योग, ध्रुव योग, रवि योग, विडाल योग, साथ ही धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र बन रहे हैं।
ग्रहों की चाल के अनुसार — मीन राशि में शनि, कुंभ में राहु, सिंह में केतु, तुला में सूर्य, कन्या में शुक्र, वृश्चिक में बुध-मंगल युति, और कर्क में बृहस्पति हैं। चंद्रमा मकर और कुंभ राशि में संचार कर रहा है।
मेष राशि (Aries)
आज नौकरी और कारोबार में मौके बनेंगे। नए लोगों से कॉन्टैक्ट होगा। पार्टनर की सलाह ज़रूर लें। शाम तक हाथ में चोट या हल्की थकान हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)
काम में मन लगेगा, बॉस खुश रहेंगे। घर में कुछ खरीदारी के योग हैं लेकिन ज्यादा खर्च से बचें। किसी की अप्रत्याशित डिमांड बढ़ सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
कानूनी विषय पढ़ने वाले छात्रों के लिए शुभ दिन। बिजनेस में बढ़िया प्रॉफिट के संकेत हैं। विवाहित जातकों का दिन रोमांटिक रहेगा। पेट की दिक्कत परेशान कर सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
बेकार के कामों से दूर रहें। बिजनेस में बड़ा डील फाइनल हो सकता है। बेरोजगारों को नौकरी के ऑफर मिलेंगे। सिरदर्द और कफ से राहत के लिए ध्यान दें।
सिंह राशि (Leo)
ऑफिस या नई दुकान लेने का प्लान बन सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। थकान और आलस्य रहेगा, स्टूडेंट्स को मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या राशि (Virgo)
दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। आज किसी नए काम की शुरुआत न करें। पैसों का ज़रूरत से ज़्यादा खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें — सिरदर्द या थकान हो सकती है।
तुला राशि (Libra)
आर्थिक स्थिति सुधरेगी भाई-बहनों से मदद मिलेगी लेकिन शॉर्टकट अपनाने से बचें। पेट की परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन फुर्ती और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। किसी नए काम की शुरुआत के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। जिद्द से बचें, नहीं तो नुकसान होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और कामों में सफलता मिलेगी। लव रिलेशन मजबूत होंगे, पुरानी गलतफहमियाँ खत्म होंगी। प्रेमी से बातचीत में नया मोड़ आ सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
ऑफिस में परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं होंगी। बिजनेस में रिस्क न लें। स्टूडेंट्स को फायदा होगा, लेकिन सिरदर्द और पेट दर्द परेशान कर सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
फालतू विवादों से दूर रहें। खर्चों पर कंट्रोल जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। कफ या सर्दी से राहत के उपाय करें।
मीन राशि (Pisces)
लव कपल्स के लिए अच्छा दिन ऑफिस में अधिकारी आपकी बातों से सहमत रहेंगे। बिजनेस में प्रगति होगी। थकान और नींद की कमी महसूस हो सकती है।
आज का विशेष उपाय:
मां लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें और “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। धन और सौभाग्य दोनों आपके दरवाजे आएंगे।

 
			