5 मई 2025 राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

लेखक – पंडित भगत राम

मेष (Aries)

आज बेवजह की भाग-दौड़ से बचें, तभी सही निर्णय ले पाएंगे। कोई पुराना सपना सच हो सकता है। मेलजोल और समझदारी से काम निकलेगा। कार्यों में सहजता बनी रहेगी, जिससे तरक्की की राह खुलेगी। कोई मनपसंद वस्तु या नया कपड़ा मिल सकता है। पुरानी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी।
शुभ अंक: 2, 4, 6

वृषभ (Taurus)

आज तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं, जिनका भरपूर फायदा उठाएं। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धर्म में आस्था गहरी होगी और मातृपक्ष से सहयोग मिलेगा। लाभदायक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
शुभ अंक: 5, 7, 9

मिथुन (Gemini)

कुछ असमंजस रह सकता है कि कार्यों में सफलता मिलेगी या नहीं। अत: जल्दबाज़ी से बचें। दोपहर बाद स्थितियाँ बेहतर होंगी। जरूरी कार्य आज ही पूरे करें। व्यवसाय में ध्यान देने से लाभ होगा, हालांकि काम का दबाव बना रहेगा।
शुभ अंक: 3, 6, 8

कर्क (Cancer)

आज कार्यक्षेत्र में उन्नति और मन की प्रसन्नता दोनों मिलेंगी। व्यस्तता के चलते आराम कम मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रुके हुए लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में नई दिशा मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 1, 5, 9

सिंह (Leo)

दांपत्य जीवन में आनंददायक समय बितेगा। नैतिक मर्यादा का ध्यान रखें। पुरानी भूलों का पछतावा हो सकता है। खानपान में लापरवाही से बचें। मेहमानों के आने के योग हैं। सरकारी मामलों से फायदा हो सकता है, साथ ही संपत्ति से जुड़ी प्रसन्नता मिलेगी।
शुभ अंक: 4, 7, 8

कन्या (Virgo)

मन खुश रहेगा और ज़मीन-जायदाद या खेती से जुड़ी रुचियाँ उभर सकती हैं। परिवार संग घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी। नई योजनाओं पर विचार होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। तनाव दूर होगा।
शुभ अंक: 5, 8, 9

तुला (Libra)

जिन्हें आप करीबी समझते हैं, वही आज पीठ पीछे नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यापारिक यात्राएं अभी टालना ठीक रहेगा। अधीनस्थों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। लेन-देन में सावधानी जरूरी है। समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
शुभ अंक: 4, 6, 7

वृश्चिक (Scorpio)

आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा और आर्थिक संकट से राहत मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। रुके कार्य पूरे होने के संकेत हैं।
शुभ अंक: 1, 4, 7

धनु (Sagittarius)

धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और उसका सकारात्मक फल मिलेगा। पुरानी मेहनत का आज लाभ मिल सकता है। काम में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। अंदर-बाहर से सहयोग मिलेगा। विवादों से दूर रहकर अपने कार्यों पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक: 2, 4, 5

मकर (Capricorn)

परिवार में किसी की सेहत चिंता में डाल सकती है। अपनी आदतों और योजनाओं की समीक्षा करें। मानसिक उलझन और वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कोई खास सूचना जीवन की दिशा बदल सकती है।
शुभ अंक: 3, 5, 6

कुंभ (Aquarius)

कोई शुभ कार्य सुखद परिणाम देगा। कार्यों का बोझ रहेगा, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट संभव है। व्यापार में वृद्धि होगी और धार्मिक प्रवृत्ति बनी रहेगी। थोड़ी अड़चनों के बाद फायदा मिलेगा।
शुभ अंक: 4, 6, 7

मीन (Pisces)

परिवार या मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुधरेगा, ज्ञान और समझ बढ़ेगी। उच्च पदस्थ लोगों से संपर्क बन सकता है। अनावश्यक भाग-दौड़ से बचें।
शुभ अंक: 2, 5, 7

Related posts