रावण दहन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित जिले के आला अधिकारी


        *विजयादशमी पर्व पर मंडलायुक्त, आईजी परिक्षेत्र, डीएम एवं एसएसपी झाँसी द्वाराथाना नवाबाद क्षेत्रांतर्गत क्राफ्ट मेला मैदान व थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत कैंट क्षेत्र में किया गया निरीक्षण तथा रावण दहन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

झांसी। विजयादशमी के शुभ अवसर पर जनपद झाँसी में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत उच्च अधिकारियों द्वारा विभिन्न मेला स्थलों का निरीक्षण किया गया।

थाना नवाबाद क्षेत्रांतर्गत क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम के दौरान मण्डलायुक्त झाँसी श्री विमल कुमार दुबे, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) झाँसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी झाँसी श्री गौरांग राठी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा व शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया।


इस दौरान अधिकारियों द्वारा मंच पर प्रभु श्री राम एवं श्री लक्ष्मण का स्वरूप धारण किए कलाकारों का तिलक/अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समस्त जनपदवासियों को विजयादशमी की बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।

                 इसी क्रम में थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत कैंट क्षेत्र में आयोजित विजयादशमी पर्व एवं रावण दहन कार्यक्रम में भी जिलाधिकारी झाँसी  गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी  विकास कुमार द्वारा पहुँचकर प्रभु श्री राम व श्री लक्ष्मण के स्वरूपों का पूजन व तिलक किया गया तथा सुरक्षा प्रबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समस्त कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के कड़े व व्यापक इंतजाम रहे तथा शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।

Related posts