पंचांग के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।
मेष राशि
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखने की ज़रूरत है। बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा, लेकिन नौकरी बदलने का विचार अभी टालें। पुराने खर्चों पर ध्यान दें और कोई छुपा राज उजागर हो सकता है, जिससे जीवनसाथी नाराज़ हो सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि
संपत्ति का कोई भी सौदा सोच-समझकर करें। किसी अजनबी से लेन-देन करने से बचें। पिताजी की सलाह को अनदेखा न करें। कामकाज में भागदौड़ रहेगी और जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
मिथुन राशि
सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है। योजनाएं अब काम करेंगी। संतान को लेकर चिंता रह सकती है, सलाह के लिए गुरुजनों से संपर्क करें। जरूरतमंदों की मदद करें, इससे आत्मसंतोष मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
कर्क राशि
आज रुके हुए बिजनेस डील्स फाइनल हो सकते हैं। संतान को नई नौकरी मिल सकती है। परिवार में नए मेहमान के आने के संकेत हैं। सरकारी योजना में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
सिंह राशि
मन की इच्छा पूरी हो सकती है। घर या वाहन की खरीदारी के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में अच्छी पहचान बनेगी। वाहन सावधानी से चलाएं और पुराने रुके काम पूरे करने की कोशिश करें।
शुभ रंग: नारंगी
कन्या राशि
सेहत पर ध्यान देना ज़रूरी है। भावुक होकर निर्णय न लें। बॉस से मधुर संबंध बनाएं। विदेश व्यापारियों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। यात्रा करते समय सतर्क रहें।
शुभ रंग: सफेद
तुला राशि
प्रेम व सहयोग का दिन है। धार्मिक कामों में भाग लें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी बात को लेकर लापरवाही से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा मौका है।
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि
लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने दोस्त से मुलाकात सुखद रहेगी। भाई-बहनों के साथ पारिवारिक बिजनेस की बातचीत संभव है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
शुभ रंग: सुनहरा
धनु राशि
खर्चे ज्यादा रहेंगे, जिससे टेंशन हो सकती है। काम का दवाब रहेगा, लेकिन आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
मकर राशि
बिजनेस में आय बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग हैं। कोई नया आइडिया रंग ला सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यस्त दिन रहेगा लेकिन लाभदायक।
शुभ रंग: सलेटी
कुंभ राशि
पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बन सकती है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। संतान की वजह से थोड़ा तनाव हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
मीन राशि
नया सीखने का उत्साह रहेगा। राजनीति में भाग्य आजमाने का विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: नीला