Muscat या Missile? US-Iran Talk Fail हुई तो पूरा Middle East जल सकता है

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

अमेरिका और ईरान के रिश्ते इस वक्त Diplomacy की मेज़ पर रखे टाइम बम जैसे हैं। एक तरफ Donald Trump का आक्रामक तेवर, दूसरी ओर Iran के Supreme Leader Ali Khamenei का सख्त अल्टीमेटम।
हालात इतने नाज़ुक हैं कि Oman की राजधानी Muscat में होने वाली बातचीत या तो इतिहास बनाएगी — या तबाही का ट्रिगर बनेगी।

US Travel Advisory: “ईरान छोड़ो, अभी के अभी”

शांति वार्ता से ठीक पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने Level-4: Do Not Travel एडवाइजरी जारी कर दी। मतलब साफ है — हालात हाथ से फिसल चुके हैं

अमेरिकी नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की अपील, Air routes से बचने, Turkey और Armenia के land borders इस्तेमाल करने की सलाह। ईरान में Visa restrictions के चलते इस वक्त सिर्फ करीब 40 अमेरिकी नागरिक बचे हैं। Diplomacy के मंच पर बैठने से पहले Washington ने Danger Bell बजा दी है।

Oman Talks: मेज़बान ओमान, मध्यस्थ तीन देश

Muscat में होने वाली इस high-stakes बातचीत की मेज़बानी: Oman के Foreign Minister Badr Al-Busaidi मध्यस्थ: Qatar, Türkiye और Egypt

Iran Side: Foreign Minister Abbas Araghchi
US Side: Jared Kushner और Steve Witkoff

लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio पहले ही साफ कर चुके हैं “कोई बड़ा समझौता संभव नहीं दिखता।”

और Khamenei भी अड़े हैं “Deal सिर्फ Nuclear पर होगी, बाकी शर्तें नामंजूर।”

यानी बातचीत शुरू होने से पहले ही Trust Deficit आसमान छू रहा है।

Nuclear Deal या Missile Power? यहीं फंसा पेंच

अमेरिका की तीन शर्तें Nuclear program पर पूर्ण नियंत्रण, Missile program खत्म, Regional proxies पर लगाम।

ईरान का जवाब सीधा है “Missile program बंद नहीं होगा, Nuclear deal से आगे बात नहीं।”

Iran के Army Chief Major General Mousavi खुली चेतावनी दे चुके हैं “Underground missile cities तैयार हैं, हमला हुआ तो जवाब मिसाइल से होगा।”

Diplomacy की भाषा में इसे कहते हैं — No Middle Ground.

War Scenario: अगर बातचीत फेल हुई तो?

अगर Muscat Talks नाकाम रहीं:

  1. Gulf region में military escalation
  2. Iran द्वारा US bases पर हमले
  3. Hormuz Strait पर संकट
  4. Oil prices में global explosion

सबसे बड़ा खतरा — Bushehr Nuclear फैसिलिटी अगर वहां हमला हुआ, तो radiation का असर सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं रहेगा 
पूरा अरब वर्ल्ड हिल जाएगा।

Military Build-Up: दोनों तरफ फुल अलर्ट

US Navy का USS Abraham Lincoln अरब सागर में तैनात। Iran ने 12 Nuclear sites पर drones और fighter jets लगा दिए। Missile defense और underground bunkers ready यह शांति वार्ता कम, Storm से पहले की शांति ज़्यादा लग रही है।

Trump का असली टारगेट: Deal नहीं, Regime?

Donald Trump का मकसद सिर्फ Nuclear deal नहीं Iran का missile program खत्म, Khamenei का खात्मा, Tehran में सत्ता परिवर्तन।

दूसरे शब्दों में — Regime Change Playbook तैयार है। लेकिन रास्ते में खड़ी है Iran की सेना, जो साफ कह चुकी है — “एक गलती, और Middle East आग में।”

Oman Talks: चाय की प्याली या जंग की चिंगारी?

आज Muscat में होने वाली मीटिंग सिर्फ बातचीत नहीं है, यह Middle East के भविष्य का फैसला है।अगर सहमति बनी — दुनिया राहत की सांस लेगी। अगर नहीं तो एक इशारा काफी होगा… और फिर देखो तमाशा।

rump-Xi Call: Venezuela Oil से Taiwan Tension तक, Mega Deal!

Related posts

Leave a Comment