
America और India के बीच oil trade deal आखिरकार लॉक हो गई है. Deal के तहत अमेरिका ने भारत पर लगाया गया भारी 50% टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है. Surface पर यह India के लिए बड़ी economic राहत लगती है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती.
US President Donald Trump का बड़ा दावा है कि इस समझौते के बाद भारत अब Russia से crude oil नहीं खरीदेगा, बल्कि America और Venezuela से तेल लेगा. यहीं से geopolitics की असली आग शुरू होती है.
Trump का दावा बनाम Ground Reality
Trump ने भले मंच से कह दिया हो कि India-Russia oil chapter close, लेकिन भारत सरकार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है. Experts मानते हैं कि यह बयान ज़्यादा political pressure tactic है, कम policy statement.
India अपनी जरूरत का लगभग 90% crude oil import करता है, जिसमें करीब 35% हिस्सा Russia से आता है—वो भी discounted rates पर. ऐसे में overnight shift आसान नहीं.
यूक्रेन वॉर और टैरिफ का खेल
यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका ने आरोप लगाया कि रूस से तेल खरीदकर भारत indirectly war funding कर रहा है. इसी तर्क पर India पर पहले से लागू 25% टैरिफ के ऊपर 25% penalty tariff ठोक दिया गया.
Result? US exports में $30 billion की गिरावट, Indian industry पर दबाव, Jobs और manufacturing sector पर रिस्क. इस economic squeeze ने India को deal table तक जरूर पहुंचाया.
India-Russia Friendship: सिर्फ तेल तक सीमित नहीं
यह मानना गलत होगा कि oil trade खत्म = दोस्ती खत्म. 2019–2023 के बीच India-Russia के 36% defence deals
2024-25 में bilateral trade: $131 billion.

Nuclear tests से लेकर defence supply तक—Russia ने मुश्किल वक्त में India का साथ नहीं छोड़ा. 1971 war हो या 1998 nuclear tests—जब US ने दूरी बनाई, Russia दीवार बनकर खड़ा रहा.
Oil से बड़ा है Defence और Diplomacy
India का foreign policy DNA ही strategic autonomy है. India neither aligns blindly, nor burns bridges unnecessarily.
Russia से तेल कम या diversify हो सकता है, लेकिन Defence cooperation, Strategic trust, Multi-polar diplomacy ये सब crude barrel से कहीं ज्यादा heavy हैं.
Deal हुई है, दिशा नहीं बदली
US-India oil deal एक economic adjustment है, ideological shift नहीं. India oil basket diversify कर सकता है, लेकिन Russia को dump करना—highly unlikely.
यह दोस्ती petrol pump पर नहीं, geopolitics की foundation पर टिकी है.
BJP सरकार का ‘ऑडिट ड्रामा’ हुआ बेनकाब!
