
22 अप्रैल 2025 – वो दिन जब लाखों अभ्यर्थियों की धड़कनें बढ़ गईं और UPSC की आकाशगंगा में एक नया सितारा चमका – शक्ति दुबे! प्रयागराज की बेटी शक्ति ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में All India Rank 1 हासिल कर दी है। यानी कि अगर UPSC एक रेस हो, तो शक्ति ने उसे धुआंधार अंदाज़ में फिनिश किया है!
टॉप 10 की सूची – UPSC Superstars 2024
रैंक | नाम |
---|---|
1️⃣ | शक्ति दुबे |
2️⃣ | हर्षिता गोयल |
3️⃣ | डोंगरे अर्चित पराग |
4️⃣ | शाह मार्गी चिराग |
5️⃣ | आकाश गर्ग |
6️⃣ | कोमल पुनिया |
7️⃣ | आयुषी बंसल |
8️⃣ | राज कृष्ण झा |
9️⃣ | आदित्य विक्रम अग्रवाल |
🔟 | मयंक त्रिपाठी |
शक्ति दुबे – सफलता की कहानी
ग्रेजुएशन: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
पोस्ट ग्रेजुएशन: बायोकैमेस्ट्री, BHU
यूपीएससी जर्नी: 2018 से शुरू हुई, 2025 में फिनिशिंग लाइन पार!
मूल मंत्र: कड़ी मेहनत + धैर्य + स्मार्ट स्ट्रेटेजी = AIR-1
सोशल मीडिया पर शक्ति को बधाई देने वालों की लाइन लगी है जैसे शादी में फ्री खाना मिल रहा हो।
कुल चयनित उम्मीदवार – आंकड़ों की कहानी
कुल चयनित: 1,009
रिक्तियाँ: 1,132
प्रारंभिक परीक्षा: 16 जून 2024
मुख्य परीक्षा: 20–29 सितंबर 2024
साक्षात्कार: 7 जनवरी – 17 अप्रैल 2025
कैंडिडेट्स जो इंटरव्यू तक पहुंचे: 2,845
रिज़र्व लिस्ट में: 230 उम्मीदवार
You may also like:Share Market Today: Dow Jones गिरा, लेकिन भारत बोला – “मैं फिट हूं ब्रो!”
कैटेगरी | उम्मीदवारों की संख्या |
---|---|
सामान्य | 335 |
EWS | 109 |
OBC | 318 |
SC | 160 |
ST | 87 |
PwBD | 45 |
शक्ति दुबे का IAS बनने का सपना पूरा हो गया है, और साथ ही हज़ारों लड़कियों को एक नई उम्मीद और दिशा भी मिली है। “जहां चाह, वहां UPSC AIR-1 का रास्ता!”