डिग्री का सपना, निकला धोखा! UGC ने 32 यूनिवर्सिटीज को बताया फर्जी

अजमल शाह
अजमल शाह

देश में हायर एजुकेशन का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी चेतावनी सामने आई है। University Grants Commission यानी UGC ने 2026 की ताज़ा सूची जारी करते हुए 32 विश्वविद्यालयों को “फर्जी” घोषित कर दिया है।

इन संस्थानों को डिग्री देने का अधिकार नहीं है। यानी यहां से हासिल किया गया सर्टिफिकेट नौकरी या आगे की पढ़ाई में मान्य नहीं होगा।

दिल्ली में सबसे ज्यादा 13 संस्थान

राजधानी दिल्ली इस लिस्ट में टॉप पर है। यहां 13 संस्थान फर्जी घोषित किए गए हैं।

इनमें All India Institute of Public & Physical Health Sciences, Commercial University Ltd., United Nations University (Delhi), Vocational University, ADR-Centric Juridical University, Indian Institute of Science & Engineering, Vishwakarma Open University for Self-Employment, Spiritual University (Rithala), World Peace of United Nations University, Institute of Management & Engineering, Mountain Institute of Management & Technology, National Institute of Management Solution सहित कई नाम शामिल हैं।

नाम बड़े, बोर्ड चमकीले, लेकिन वैधता शून्य।

उत्तर प्रदेश से 4 संस्थान

उत्तर प्रदेश में Gandhi Hindi Vidyapith (Prayag), Mahamaya Technical University (Noida), Netaji Subhash Chandra Bose Open University (Aligarh) और Bhartiya Shiksha Parishad (Lucknow) को फर्जी घोषित किया गया है।

छात्रों के लिए यह दोहरी सावधानी का समय है, क्योंकि नाम अक्सर भ्रम पैदा करते हैं।

महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक

महाराष्ट्र से Raja Arabic University और National Backward Krishi Vidyapeeth शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में Indian Institute of Alternative Medicine और Institute of Alternative Medicine & Research को सूची में डाला गया है।

आंध्र प्रदेश में Christ New Testament Deemed University और Bible Open University of India फर्जी घोषित हुए हैं।

कर्नाटक में Sarva Bharatiya Shiksha Peeth और Global Human Peace University का नाम शामिल है।

पुडुचेरी, केरल और अन्य राज्य

पुडुचेरी से Sri Bodhi Academy of Higher Education और Usha Latchumanan College of Education शामिल हैं।

केरल में St. John University और International Islamic University of Prophetic Medicine को सूची में डाला गया है।

हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश से भी 1-1 संस्थान फर्जी पाए गए हैं, जिनमें Magic & Art University (Faridabad), Rajiv Gandhi Institute of Technology & Management (Bhiwadi), Daksh University (Ranchi) और Indian Institute of Alternative Medicine (Arunachal Pradesh) शामिल हैं।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

UGC का स्पष्ट संदेश है, किसी भी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने से पहले उसकी वैधता UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांचें। सिर्फ नाम, विज्ञापन या सोशल मीडिया प्रमोशन के भरोसे करियर का फैसला करना जोखिम भरा हो सकता है।

फर्जी विश्वविद्यालय सिर्फ संस्थान नहीं, उम्मीदों का जाल हैं। हर साल हजारों छात्र ऐसे संस्थानों में दाखिला लेकर समय और पैसा दोनों गंवा देते हैं। डिग्री की असली कीमत तभी है जब वह मान्यता प्राप्त हो। वरना कागज मोटा हो सकता है, भविष्य नहीं।

18 हजार! शिक्षामित्रों को होली गिफ्ट, विधानसभा में योगी का बड़ा दांव

Related posts

Leave a Comment