छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक निजी बस पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। उनकी मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल…
Read More