कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार निशाने पर हैं अमेरिकी टैरिफ़, रूस से तेल खरीद और डोनाल्ड ट्रंप की ‘तेल खोज नीति’। अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने और रूस से तेल खरीदने पर 100% पेनाल्टी जैसी धमकी पर थरूर ने कहा — “ये ट्रंप का मोल-भाव करने का तरीका भी हो सकता है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो भारत का व्यापार बर्बाद हो जाएगा।” “90 अरब डॉलर का व्यापार दांव पर” थरूर ने बताया कि भारत का अमेरिका के साथ सालाना करीब…
Read MoreTag: Hello UP
IAS एस.पी. गोयल बने यूपी के नए मुख्य सचिव, जानिए उनका पूरा सफर
उत्तर प्रदेश में नौकरशाही के सबसे बड़े पद पर अब शशि प्रकाश गोयल की ताजपोशी हो गई है। 1989 बैच के सीनियर IAS अफसर एस.पी. गोयल को राज्य का मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार अब तक मुख्य सचिव रहे मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार न मिलने के बाद ये फैसला लिया गया। ऐसे में गोयल के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया। सूत्रों के अनुसार, एस.पी. गोयल को केंद्र में पोस्टिंग मिल चुकी थी, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री योगी…
Read Moreबिहार चुनाव : NDA ने न दिया सम्मान, तो राजभर लड़ेंगे 156 सीटों पर अकेले
उत्तर प्रदेश की राजनीति से बिहार की गलियों तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में लगे सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने पटना में बड़ा एलान कर दिया है। “अगर NDA ने सम्मान नहीं दिया, तो हम अकेले 156 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे!” – ओपी राजभर अब बिहार की सियासत में यह सवाल तैरने लगा है — NDA से इज्ज़त जाएगी पहले या सीटें? बीजेपी से ‘सीटों की सौदेबाज़ी’ नहीं, ‘सम्मान की मांग’ थी राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी से एक…
Read Moreमालेगांव केस में सभी बरी, फडणवीस ने कहा- ‘मालेगांव ब्लास्ट एक षडयंत्र था’
मालेगांव 2006 बम विस्फोट केस में गुरुवार को विशेष एनआईए अदालत ने फैसला सुनाते हुए सातों अभियुक्तों को बरी कर दिया। यह फैसला उस केस का अंत माना जा रहा है जिसमें 6 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। केस करीब 17 साल तक चला और कई मोड़ आए। मुख्यमंत्री फडणवीस की प्रतिक्रिया: “षड्यंत्र साफ़ है” फैसले के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से कहा: “अभी हम इस फैसले को विस्तार से देखेंगे। इसमें क्या कहा गया है, यह समझने के बाद…
Read Moreट्रंप बोले: “भारत क्या करता है, मुझे क्या!” – बुरे दिन ऑफिशियली शुरू?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में मिर्च-मसाला छिड़क दिया है। 1 अगस्त से भारत से आने वाले हर उत्पाद पर 25% टैरिफ़ लगाया जाएगा। और हां, रूस से तेल और हथियार खरीदने के लिए भारत को एक अतिरिक्त जुर्माना भी मिलेगा – बिल्कुल बोनस की तरह! “भारत हमारे साथ व्यापार नहीं करता, पर बेचता बहुत है” ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Truth Social पर बम फोड़ा: “भारत हमें बहुत कुछ बेचता है, पर हम उनसे कुछ नहीं खरीदते – क्योंकि उनके टैरिफ़ दुनिया में…
Read Moreमालेगांव ब्लास्ट केस: पीड़ित फैसले से नाखुश, हाई कोर्ट में अपील की तैयारी
2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया था। 29 सितंबर को हुए धमाके में 6 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।इस मामले में कई हाई-प्रोफाइल नाम सामने आए, जिनमें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल पुरोहित भी शामिल थे। 2025 में आया फैसला: कोर्ट ने कहा — सबूत नहीं मिले, सभी आरोपी बरी 17 साल की सुनवाई के बाद NIA कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया।कोर्ट ने साफ कहा कि ‘आतंक का…
Read Moreसाध्वी प्रज्ञा की कहानी, बम धमाके से बरी होने तक का सफर
भोपाल से सांसद रह चुकीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का असली नाम है प्रज्ञा सिंह ठाकुर। कॉलेज के दिनों में वे ABVP की सक्रिय सदस्य रहीं और फिर RSS से जुड़ी। बाल हमेशा छोटे रखती हैं, और बयान हमेशा बड़े देती हैं। राजनीति में आने से पहले वे विभिन्न हिन्दू संगठनों से जुड़ी रहीं। मालेगांव बम धमाका: बाइक थी प्रज्ञा की, ब्लास्ट किसने किया? 29 सितंबर 2008, मालेगांव — धमाका हुआ, 6 मौतें, 100 से ज़्यादा घायल। पुलिस को एक बाइक मिली — रजिस्ट्रेशन निकला साध्वी प्रज्ञा के नाम का।बस फिर…
Read Moreमुकेश सहनी की 60 सीटों की मांग से महागठबंधन में मची खलबली
बिहार की राजनीति में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है- “मुकेश सहनी नाराज़ हैं या सिर्फ नखरे दिखा रहे हैं?”महागठबंधन की हालिया बैठक में नज़रें सबकी तेजस्वी पर थीं, लेकिन सुर्खियों में आ गए सहनी जी — जो खुद तो दिल्ली में थे, लेकिन 60 सीटों की चिट्ठी पटना में छोड़ गए। VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी की ये मांग सुनकर गठबंधन में ऐसा लगा जैसे शादी में DJ बंद हो गया हो — सब झूम रहे थे, अचानक माहौल सीरियस हो गया। तेजस्वी की चुनौती: सीट बंटवारे में…
Read Moreदीदी तेरा कबूतर दीवाना, FIR लगवाएगा हाय राम-कोर्ट का बड़ा फैसला
मुंबई की गलियों में अब सिर्फ लड़कियों को दाना डालना ही नहीं, कबूतरों को दाना डालना भी अपराध बन चुका है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए कहा है – “बस बहुत हुआ, अब हवा में उड़ते प्रेम के दूतों को दाना डालने वाले खुद होंगे FIR के शिकार!” कोर्ट का फैसला: कबूतर प्रेमियों पर लगेगा कानून का डंडा बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाल ही में एक सुनवाई के दौरान साफ कहा कि – “पब्लिक प्लेस पर कबूतरों को दाना डालना न सिर्फ सफाई व्यवस्था बिगाड़ता है, बल्कि इससे…
Read Moreबोर्ड का एलान: पढ़ लो भाई, अब तो सैंपल भी दे दिए
CBSE यानी Centre for “Board Stress Evolved”, ने आखिरकार कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 2025-26 सत्र के सैंपल पेपर्स रिलीज़ कर दिए हैं। अब छात्रों को ‘पढ़ाई शुरू नहीं की अभी तक’ वाली स्क्रिप्ट अपडेट कर लेनी चाहिए। सैंपल पेपर क्यों ज़रूरी हैं? हर साल CBSE छात्रों के लिए सैंपल पेपर इसलिए रिलीज़ करता है ताकि: प्रश्न पत्र का पैटर्न समझ आ सके, मार्किंग स्कीम की रणनीति बनाई जा सके, और टीचर्स क्लास में ‘मार्क्स-फ्रेंडली’ एक्टिविटी करवा सकें। इस बार भी असेसमेंट स्कीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है,…
Read More