काउंटर-अटैक: 6 देशों ने ईरान को घेरा, अब क्या थमेगा ‘ऑयल वॉर’?

समुद्र शांत दिखता है, लेकिन उसकी सतह के नीचे भूचाल है। होर्मुज स्ट्रेट अब सिर्फ एक जलमार्ग नहीं रहा, ये दुनिया की अर्थव्यवस्था का ‘नाड़ी बिंदु’ बन चुका है। और अब जब ईरान के हमलों ने तेल टैंकरों को निशाना बनाया, तो दुनिया ने भी चुप रहने का फैसला नहीं किया। ब्रिटेन से जापान तक—6 बड़े देश एक मंच पर आ गए। मैसेज साफ है: “Oil supply पर हमला, मतलब global economy पर वार।” 6 देशों का ‘काउंटर मूव’: अब खेल पलटेगा? ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और जापान—इन देशों…

Read More

दुनिया की तेल नस ‘लॉक’! ईरान बोला- हॉर्मुज अब कभी पहले जैसा नहीं होगा

दुनिया का तेल जिस रास्ते से गुजरता है, वही रास्ता अब बारूद की गंध से भर चुका है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य जहां से ग्लोबल इकॉनमी की सांस चलती है अब ‘रेड जोन’ में बदल रहा है। और जब ईरान कहता है कि “सब कुछ पहले जैसा नहीं रहेगा”, तो यह सिर्फ बयान नहीं… बल्कि आने वाले आर्थिक तूफान का ट्रेलर है। “ईरान की दो टूक”: खेल अब बदल चुका है Mohammad Bagher Ghalibaf ने साफ कहा हॉर्मुज की स्थिति अब प्री-वॉर जैसी नहीं होगी। Strait of Hormuz दुनिया के लगभग 20%…

Read More

जंग के बीच India को राहत! Iran ने हमारे लिए खोल दिया Hormuz Strait

मिडिल ईस्ट में बारूद की गंध अभी हवा में है, मिसाइलें अभी भी आसमान में रास्ता तलाश रही हैं, लेकिन इस युद्ध के शोर के बीच भारत के लिए एक राहत की खबर आई है। ईरान ने आखिरकार होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति दे दी है। यह वही समुद्री गला है जिसे कुछ दिन पहले बंद कर दिया गया था और दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति की सांस अटक गई थी। भारत में एलपीजी सिलेंडर से लेकर पेट्रोलियम कंपनियों तक, हर जगह एक ही सवाल था  “अगर…

Read More

धमकी ईरान को, लेकिन पेट्रोल खुद खत्म! पाकिस्तान तेल बचाओ मुहीम पर

Strait of Hormuz में बढ़ते तनाव ने पूरे मिडिल-ईस्ट की ऊर्जा सप्लाई को हिला दिया है। इसका सीधा असर Pakistan पर दिखने लगा है। तेल सप्लाई बाधित होते ही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की असली हालत सामने आने लगी। हालात ऐसे हैं कि सरकार अब पेट्रोल बचाने के लिए वही उपाय निकाल रही है जो महामारी के समय अपनाए गए थे। यानी कम यात्रा, ज्यादा ऑनलाइन जिंदगी। सरकार का नया प्लान: घर से काम करो, तेल बचाओ प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif की सरकार अब सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम लागू…

Read More

सऊदी अरब की रिफाइनरी पर ईरान का ड्रोन हमला, Aramco ठप

Middle East में जारी टकराव अब सीधे global economy की नसों पर असर डाल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Saudi Aramco की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक Ras Tanura Refinery पर ड्रोन से हमला हुआ। इस घटना के बाद एहतियातन रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। Officials का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन precautionary shutdown जरूरी था। Brent Crude में 9.32% उछाल हमले की खबर फैलते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude की कीमतों में 9% से अधिक की तेज बढ़त दर्ज की…

Read More

क्या अमेरिका वेनेजुएला का ‘काला सोना’ निचोड़ पाएगा या खुद फँस जाएगा?

दुनिया ने देखा कि कैसे वेनेजुएला अमेरिका की भू-राजनीतिक स्क्रिप्ट का नया अध्याय बन गया। 3 जनवरी की तारीख, तेज़ हमले, सत्ता का पलटाव और फिर तेल पर सीधा दावा — कहानी किसी हॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं लगती। लेकिन सवाल सिर्फ सत्ता का नहीं है। असल खेल है – वेनेजुएला का तेल। दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार: वेनेजुएला क्यों है सुपरपावर का टारगेट? वेनेजुएला के पास अनुमानित 300 अरब बैरल से ज्यादा तेल भंडार है — यानी सऊदी अरब से भी ज्यादा। इसका अधिकांश हिस्सा Orinoco Belt में…

Read More