सऊदी अरब की रिफाइनरी पर ईरान का ड्रोन हमला, Aramco ठप

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

Middle East में जारी टकराव अब सीधे global economy की नसों पर असर डाल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Saudi Aramco की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक Ras Tanura Refinery पर ड्रोन से हमला हुआ।

इस घटना के बाद एहतियातन रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। Officials का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन precautionary shutdown जरूरी था।

Brent Crude में 9.32% उछाल

हमले की खबर फैलते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude की कीमतों में 9% से अधिक की तेज बढ़त दर्ज की गई। Energy traders के लिए यह सिर्फ headline नहीं, बल्कि warning signal है।

Oil market sentiment बेहद sensitive होता है supply disruption की आशंका ही कीमतों को rocket बना देती है।

Supply Chain की चिंता

Saudi Arabia और Dubai के आसपास के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की खबर ने fuel supply को लेकर uncertainty बढ़ा दी है। Global logistics, aviation fuel pricing, shipping cost सब पर ripple effect पड़ सकता है। जब oil flow रुकता है, तो inflation quietly दरवाज़ा खटखटाने लगता है।

Geopolitics बनाम Ground Reality

Middle East लंबे समय से global energy chessboard का केंद्र रहा है। हर missile, हर drone strike सिर्फ एक सैन्य घटना नहीं होती  वह futures market में भी धमाका करती है।

Energy experts मानते हैं कि prolonged disruption global growth projections को प्रभावित कर सकता है। Developing economies पर इसका असर और ज्यादा दिख सकता है, जहां fuel import bill पहले से भारी है।

सियासत में बयान आते-जाते रहेंगे। लेकिन petrol pump पर लगी कीमतें बहुत कम बोलती हैं सीधे जेब से संवाद करती हैं। War zones की लपटें अक्सर दूर बैठे consumers तक price tag बनकर पहुंचती हैं।

Tehran से War Alert: खामेनेई के बाद IRGC का ‘फुल पावर मोड’

Related posts

Leave a Comment