हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का पार्थिव शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। हरिद्वार के चंडी घाट पर पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार भावुक नजर आए। मां को अंतिम विदाई देते समय उनकी आंखें नम हो गईं। चंडी घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, योग गुरु बाबा रामदेव, गोरखपुर के सांसद रवि किशन सहित कई संत और…
Read More