लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। बरेली के डीआईजी अजय कुमार साहनी को मुरादाबाद भेजा गया है, जबकि मुरादाबाद में तैनात डीआईजी मुनिराज-जी को बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि दोनों अधिकारियों की एक ही जोन में अदला-बदली की गई है। इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के तबादला संबंधी निर्देशों से जोड़कर देखा जा रहा है। अजय साहनी और मुनिराज की…
Read More