नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने 4 अक्टूबर को ब्राजील में हुए राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से इसे भारत का राष्ट्रपति चुनाव बता दिया। ट्रंप ने अपने पोस्ट में दावा किया कि भारत में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में 12.5 करोड़ लोगों ने मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए इसे भ्रष्ट बताया। ट्रंप का पोस्ट ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव की पहले दौर की वोटिंग के एक दिन बाद…
Read MoreTag: डोनाल्ड ट्रंप
‘जहां हम तेल नहीं बेचेंगे, वहां कोई और भी नहीं बेच पाएगा’, ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
तेहरान: ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में ईरान तेल नहीं बेचेगा, वहां कोई दूसरा देश भी तेल नहीं बेच पाएगा। गालिबाफ ने यह भी कहा कि अगर ईरान की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती है तो क्षेत्र का कोई भी बुनियादी ढांचा सुरक्षित नहीं रहेगा। गालिबाफ का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन हालिया टिप्पणियों के बाद आया है, जिनमें उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य और…
Read Moreडोनाल्ड ट्रंप ने बदल दिया AI का नाम, अब ‘Super Intelligence’ कहलाएगा; बोले- ‘SI’ ज्यादा सही है
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का नाम बदलकर ‘सुपर इंटेलिजेंस’ यानी SI करने का ऐलान किया है। ट्रंप ने इस संबंध में कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि अब आधिकारिक तौर पर इसका नाम सुपर इंटेलिजेंस किया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि इसे आर्टिफिशियल यानी कृत्रिम कहना सही नहीं है। उनके मुताबिक, तकनीक की क्षमताएं इतनी तेजी से बढ़ रही हैं कि ‘सुपर इंटेलिजेंस’ नाम इसकी ताकत और संभावनाओं को ज्यादा बेहतर तरीके से दर्शाता है। ट्रंप ने साइन…
Read MoreAI का नाम बदला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब ‘Super Intelligence’ यानी SI का किया ऐलान, Nvidia-OpenAI समेत दिग्गज कंपनियों ने साइन किया सुरक्षा समझौता
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब AI को ‘Super Intelligence’ यानी SI के नाम से जाना जाएगा। व्हाइट हाउस में हुई एक अहम बैठक के दौरान दुनिया की प्रमुख AI और टेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने तकनीक के बढ़ते जोखिमों से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक नैतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस बैठक में Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग, OpenAI के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन, Anthropic के सीईओ डारियो अमोडेई, Meta के सीईओ मार्क…
Read More‘पैसा नहीं आ रहा, ईरान बुरी हालत में’, ट्रंप का दावा- होर्मुज तुरंत खोलना चाहता है तेहरान; पहले ठुकरा चुके हैं प्रस्ताव
वॉशिंगटन: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान इस रणनीतिक जलमार्ग को तुरंत फिर से खोलना चाहता है, क्योंकि इसके बंद होने से ईरान को आर्थिक नुकसान हो रहा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास पैसा नहीं आ रहा और इसी वजह से वह समझौते के लिए तैयार होना चाहता है। हालांकि, इससे पहले ट्रंप ईरान की ओर से होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर चुके हैं। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत…
Read Moreट्रंप ने की ममदानी की तारीफ, तीसरी मुलाकात में बोले- ‘उनमें काफी क्षमता है’, आवास योजना पर भी हुई चर्चा
न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी के बीच सोमवार को तीसरी आमने-सामने मुलाकात हुई। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी नजर आई। बातचीत के दौरान आवास, अप्रवासन और सार्वजनिक सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने ममदानी की तारीफ करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि ममदानी अच्छे मेयर साबित हों और उनमें काफी क्षमता है। ग्रेसी मेंशन में हुई दोनों नेताओं की मुलाकात ट्रंप संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे…
Read Moreईरान से जंग के बीच अमेरिका को बड़ा झटका! US आर्मी के सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सेना के सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ के साथ लंबे समय से चल रहे तनाव और मतभेद के बीच ड्रिस्कॉल ने यह कदम उठाया। रिपोर्ट के अनुसार, डैन ड्रिस्कॉल के इस्तीफे की जानकारी तीन सूत्रों के हवाले से सामने आई है। एक सूत्र ने कहा कि ड्रिस्कॉल और पीट हेगसेथ के बीच तनाव को…
Read Moreमेक्सिको के सीमावर्ती शहर में अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, कई गतिविधियां रोकीं; नागरिकों को इमारतों से दूर रहने की सलाह
मेक्सिकली: उत्तरी मेक्सिको के सीमावर्ती शहर मेक्सिकली को लेकर अमेरिका ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। संभावित खतरे की जानकारी मिलने के बाद अमेरिकी प्रशासन ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही शहर में अमेरिकी दूतावास से जुड़ी कई कांसुलर सेवाएं और गतिविधियां अस्थायी तौर पर रोक दी गई हैं। अमेरिकी प्रशासन की ओर से सोमवार रात जारी सूचना में बताया गया कि संभावित खतरे के कारण बाजा कैलिफोर्निया की राजधानी मेक्सिकली में कांसुलर सेवाएं फिलहाल बंद रहेंगी। अमेरिकी नागरिकों से शहर की यात्रा…
Read Moreसऊदी-तुर्किये-पाकिस्तान के रक्षा समझौते से खुश हुए ट्रंप, बोले- ‘शानदार फैसला’, बताया क्यों है अहम
वॉशिंगटन: सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वागत किया है। ट्रंप ने इस त्रिपक्षीय सुरक्षा व्यवस्था को मध्य पूर्व में सुरक्षा और आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। खास बात यह है कि अमेरिका की ओर से इस समझौते पर प्रतिक्रिया करीब 10 दिन बाद आई है। तुर्किये नाटो का सदस्य है, जबकि सऊदी अरब और पाकिस्तान अमेरिका के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट…
Read Moreट्रंप का बड़ा दावा- ‘Strait of Hormuz पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल’, ईरान को दी खुली चुनौती
वॉशिंगटन: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है और वह इस नियंत्रण को बनाए रखने का इरादा रखता है। उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को ‘स्टील की दीवार’ बताते हुए ईरान को खुली चुनौती दी है। ट्रंप ने ईरान की सैन्य क्षमता पर उठाए सवाल ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान की मौजूदा सैन्य स्थिति पर…
Read More