नई दिल्ली: देश में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश के कारण कई बड़ी नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, नर्मदा और चिनाब समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग ने आज 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में मौसम खराब रहने की संभावना है। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं, आंधी…
Read MoreTag: असम बाढ़
दिल्ली से यूपी-बिहार तक बारिश का कहर, केरल में रेड अलर्ट; गुजरात, असम और ओडिशा में बाढ़ से बढ़ी मुश्किलें
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं केरल के आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते गुजरात, असम, ओडिशा और केरल के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए…
Read Moreअसम में बाढ़ का कहर! मौतों का आंकड़ा 80 पहुंचा, प्रभावित लोगों को 6 महीने तक EMI से राहत, 2.12 लाख लोग संकट में
गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य सरकार के अनुसार, बाढ़ से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार जिलों में 2.12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इस बीच, बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने सभी प्रकार के ऋण की किस्तों के भुगतान पर छह महीने का मोरेटोरियम देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार से विशेष राहत एवं पुनर्वास पैकेज की भी मांग…
Read Moreअसम में बाढ़ से तबाही गहराई, 24 घंटे में 14 और मौतें; मृतकों की संख्या 61 पहुंची, 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
गुवाहाटी: असम में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 14 और लोगों की मौत के बाद इस वर्ष बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, राज्य के नौ जिलों में 7.05 लाख से अधिक लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन राहत और बचाव अभियान तेज गति से चला रहा है। 24 घंटे में किन जिलों में हुई सबसे ज्यादा मौतें? एएसडीएमए के मुताबिक, बीते 24 घंटों में चराइदेव जिले…
Read MoreAssam Flood News: असम में बाढ़ बनी बड़ी त्रासदी, 24 घंटे में 21 मौतें; 16 जिलों के 5.64 लाख लोग प्रभावित
गुवाहाटी: असम में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ से 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि राज्य के 16 जिलों में 5.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। बाढ़ का दायरा तेजी से बढ़ने के साथ राहत और बचाव कार्य भी तेज कर दिए गए हैं। 24 घंटे में बढ़ा मौत का आंकड़ा असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों में 21 लोगों की मौत…
Read Moreअसम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 15 जिलों में 3.63 लाख लोग प्रभावित; मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5 पहुंचा
गुवाहाटी: असम में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति सोमवार को और गंभीर हो गई। नदियों का जलस्तर बढ़ने से राज्य के 15 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। असम सरकार के अनुसार, बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 3.63 लाख से अधिक हो गई है। इस वर्ष बाढ़ से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई इलाकों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। एक दिन में कई गुना बढ़े प्रभावित लोगों के आंकड़े असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण…
Read Moreअसम में बाढ़ का तांडव: सरकार क्या पकोड़े तलने में व्यस्त है
असम में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण बाढ़ ने पूरी स्थिति को अस्त-व्यस्त कर दिया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, इस समय राज्य के 21 जिलों में 1506 गांव बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। बाढ़ के पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जान-माल का नुकसान बढ़ता जा रहा है। पिछले 5 दिनों में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यह आंकड़ा हर रोज़ बढ़ता जा रहा है, और सवाल…
Read Moreअसम में ‘जल ही जीवन है’ अब ‘जल ही जीवन-भर की मुसीबत’
पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार, असम — जहां बारिश अब केवल मौसम का हिस्सा नहीं रही, बल्कि एक मासिक आपदा कार्यक्रम बन चुकी है। मई के अंत से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने राज्य के 12 जिलों को पानी-पानी कर दिया है। “बारिश इतनी हुई कि मेघ भी अब कह रहे हैं – बस करो भैया, हम भी थक गए!” अब नहीं होंगे ‘मैक्सी’ ड्रामा – ग्लेन मैक्सवेल का ODI से संन्यास! 175 गांव जलमग्न – सरकार बोली: स्थिति नियंत्रण में है (पानी के अंदर से) 31 मई को…
Read More