शिव भरोसा हैं ,जिसने उन पर भरोसा कर लिया उसने शिव को पा लिया……..

उन्नाव। कई हज़ार मात्रशक्तियों ने कलश यात्रा में उठाए कलश
बारिश के बावजूद खचाखच भरा विशाल पांडाल
कार्तिक मास में शिवपुराण सुनने का सौभाग्य शिव कृपा से ही मिलती है ।यह कथा गलत सोच , विचार,भाव ,दृष्टि को दूर करती है ।


उक्त भाव गौरी गांव में सात दिवसीय हो रही शिवपुराण कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक प्रदीप मिश्र ने व्यक्त किए।


उन्होंने कहा कि हम सबको ऐसे व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए ।असली शिवभक्त वही है जो सुख व दुःख दोनों स्थितियों में खुश रहता है । उन्होंने आगे कहा महाशिवपुराण कथा शिव क्या हैं यह बताती है तथा अगर उनके मंत्र का जाप चाहे उल्टा करो या सीधा उनकी कृपा जरूर मिलती उन पर जल चढ़ाएं या न चढ़ाएं बस उन पर भरोसा रखें ।


कथा प्रारंभ होने के पूर्व आयोजन समित के अध्यक्ष सुंदर लाल बाजपेई व अन्य सदस्यों ने पूजन किया तथा आयोजक मुख्य यजमान अरुण सिंह व पत्नी शिखा सिंह ने पोथी पूजन करके व्यासपीठ पर स्थापित किया ।
सांसद डॉ साक्षी जी महराज , पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एम एल सी अरुण सिंह , राज्य सभा सदस्य अभय सिंह , राम शंकर पटेल पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक मिर्जापुर , विधायक राकेश सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता व श्रीमती रश्मि गुप्ता ने भी पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लिया ।


अन्य प्रमुख लोगों में बालेंद्र प्रताप सिंह , अमितेश नन्दू, निर्भय सिंह लाला, अभय सिंह, विनोद सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, अनिल सिंह, कलश यात्रा प्रभारी विमल द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला, जी एस भदौरिया, अखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे । बीघापुर स्थित गोदावलेश्वर धाम से यात्रा नागेश्वर धाम और माता संदोही देवी मंदिर होते हुए कथा स्थल पहुंची जहां मुख्य आयोजक अरुण सिंह व परिवार द्वारा वेदी पूजन का कार्य सम्पन्न कराया गया। संचालन डॉ मनीष सेंगर ने तथा स्वागत व आभार आयोजक अरुण सिंह ने किया ।

Related posts