किसानों की खाद वितरण सम्बन्धी समस्या के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करें अधिकारी
जीरो पावर्टी अभियान में पात्र लाभार्थियों को संतृप्त करायें
आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में पीड़ितों से वार्ता अवश्य करें
झांसी: मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में विकास कार्यो, कर-करेत्तर, राजस्व एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक नवीन आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। मण्डलायुक्त ने कहा सीडीओ झांसी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने लम्बित परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराकर बहुत ही अच्छा गिफ्ट दिया है।
मण्डलायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अन्तर्गत मण्डल के तीनों जनपदों (झांसी, ललितपुर व जालौन) को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर डिस्ट्रिक्ट रैंक मार्क्स 10/10 प्राप्त कर ग्रेड "ए" दिया गया है।
मण्डलायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं के निर्माणाधीन कार्यो की गुणवत्ता सम्बन्धी जांच कराने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी झांसी द्वारा किये गये कार्यो की सराहना करते हुये अन्य जनपदों में भी इसी प्रकार गुणवत्ता सम्बन्धी जांच कराने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिये कि आये दिन निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की परखी जायेगी तो निश्चित रुप से गुणवत्ता में सुधार बना रहेगा।
मण्डलायुक्त ने खाद वितरण की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि अधिकारी किसानों की खाद वितरण सम्बन्धी समस्या के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। इस कार्य में शिथिलता बर्दास्त नहीं की जायेगी।
मण्डलायुक्त कहा कि जीरो पावर्टी कार्ययोजना के अनुरुप पात्रों को प्राथमिकता पर संतृप्त करायें। जीरो पाॅवर्टी अभियान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित है, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गरीब को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, निराश्रित महिला पेंशन, उज्जवला कनेक्शन, श्रम कार्ड बनवाने सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करायें।
मण्डलायुक्त ने विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुये स्पष्ट निर्देश दिये कि कोई पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहें। उन्होंने उप निदेशक समाज कल्याण को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में तिथियां निर्धारित कर सामूहिक विवाह सम्पन्न कराकर पात्र जोड़ो को ही लाभान्वित करायें।
मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी कार्यालय में आकर सर्वप्रथम आईजीआरएस प्रकरणों को संवेदनशील होकर प्राथमिकता से निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करेंगे, साथ ही आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत/फोन पर वार्ता अवश्य करें, जिससे जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक हो सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागीय पोर्टल का प्रतिदिन अवलोकन करें, जिससे आने वाले प्रकरणों का समय से निस्तारित किए जा सकेंगे।
मण्डलायुक्त ने फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमली आईडी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ पात्रों को अधिकतम दिलाने, फसल बीमा, फाॅर्मर रजिस्ट्री एवं फैमली आईडी की प्रगति बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करें। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना सहित विभागीय योजनाओं का लाभ अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराया जाये।
मण्डलायुक्त ने नगरीय विकास अभिकरण, अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण, स्वच्छता अभियान, राजस्व वसूली, जीएसटी, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, परिवहन, लम्बित न्यायिक वादों का निस्तारण, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लखपति दीदी, छात्रवृत्ति प्रकरण, प्रोजेक्ट अलंकार, फैमली आईडी, खाद वितरण, किसानों का आधार सीडिंग कार्य, निराश्रित गौवंशों का संरक्षण, दुग्ध विकास, आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, पीएमश्री, पीएम स्वनिधि, गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को पोषाहार वितरण, मिनी नन्दनी कृषक सम्बर्धन योजना, खाद्य आपूर्ति की समीक्षा करते हुये प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये।समीर
बैठक में जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी, जिलाधिकारी जालौन, जिलाधिकारी ललितपुर सत्यप्रकाश, सीडीओ झांसी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, सीडीओ ललितपुर शेषनाथ चौहान, सीडीओ जालौन, अपर आयुक्त प्रशासन कुंवर पंकज, जेडीसी सुरेशचन्द्र केसरवानी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, ए0डी0 हेल्थ डाॅ आर0के0 सोनी, उप निदेशक पंचायत अजय आनंद सरोज, उप निदेशक महिला कल्याण श्रवण कुमार गुप्ता, उपायुक्त खाद्य विनय कुमार सिंह, स्वास्थ्य, कृषि, श्रम, लोक निर्माण, जल निगम, उद्यान, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग सहित सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
