Lucknow में ‘हल’ से हल्ला बोल! सपा का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से तकरार

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

राजधानी लखनऊ में हल्की बारिश के बीच भी समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा नहीं पड़ा।
हजरतगंज चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ता हल लेकर पहुंचे और “खाद नहीं तो सरकार नहीं!” जैसे नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

खाद की किल्लत पर सपा का विरोध – किसान की आवाज बुलंद

प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा था प्रदेश में खाद की भारी कमी। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अन्नदाता किसान लंबी लाइनों में खड़े हैं, फिर भी उन्हें जरूरी खाद नहीं मिल रही। इस संकट को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने विधान भवन की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया।

सपा बनाम पुलिस – हल्का बल प्रयोग, कार्यकर्ता किए गए शिफ्ट

विधान भवन की ओर बढ़ते प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और कई सपा कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर इको गार्डन भेज दिया गया

एक छात्र नेता ने कहा – “किसानों को खाद नहीं मिल रही, सरकार आंख मूंदे बैठी है। अगर मांगे नहीं मानी गईं, तो संघर्ष और तेज होगा।”

“हल उठाओ, हक मांगो” – सपा का नया नारा?

बारिश हो या पुलिस की लाठी, सपा कार्यकर्ता हल लेकर मैदान में उतर आए। प्रदर्शन अब सिर्फ नारेबाज़ी तक सीमित नहीं रहा, ये एक प्रतीक बन चुका है कि किसान और छात्र दोनों मिलकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

प्रशासन की चुप्पी, विपक्ष की गर्मी

जहां एक ओर पुलिस प्रशासन स्थिति को “नियंत्रित” बताने की कोशिश कर रहा है, वहीं सपा इस मुद्दे को राजनीतिक हॉट टॉपिक बनाने में जुट गई है।

आंदोलन की आग सुलग रही है

इस विरोध ने साफ कर दिया है कि खाद का मुद्दा आने वाले चुनावों में बड़ा रोल निभा सकता है। अगर सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो हल और लाठी दोनों सड़कों पर दिख सकते हैं।

Bigg Boss 19 Day 1: वासेपुर 3 यहीं रिलीज़ होगी, बोले Zeishan

Related posts

Leave a Comment