नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब जल्द उड़ानें

अजमल शाह
अजमल शाह

दिल्ली-एनसीआर के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सुरक्षा जांच की मंजूरी मिल गई है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद उन्हें संतोषजनक बताया है। इस मंजूरी के बाद एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ गया है।

अब DGCA लाइसेंस का इंतजार

अब अगला अहम चरण DGCA से एयरोड्रम लाइसेंस प्राप्त करना है। अगले हफ्ते तक लाइसेंस मिलने की संभावना है। नियमों के अनुसार, लाइसेंस मिलने के बाद लगभग 45 दिनों के भीतर कमर्शियल उड़ानें शुरू करनी होंगी

दिल्ली-NCR की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-NCR की एयर ट्रैफिक क्षमता बढ़ेगी और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों के यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा।

क्षेत्र के विकास को मिलेगा बड़ा बूस्ट

एयरपोर्ट शुरू होने से रोजगार, व्यापार और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र में पहले से ही बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक निवेश की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

“नीतीश नहीं तो हम क्यों?”—दिल्ली की राह पर CM, पटना में आंसू और नारे!

Related posts

Leave a Comment