
बीते दिनों पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक चौंकाने वाला दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत के Rafale फाइटर जेट्स का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम जाम कर दिया है। अब उन्होंने Rafale को जाम किया या अपने होश – ये तो वही जानें। हालांकि, Eurasian Times की एक रिपोर्ट ने इस दावे को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया कि F-16 और Rafale की टेक्नोलॉजी में तुलना ही नहीं है, क्योंकि F-16 एक पुरानी चौथी पीढ़ी का विमान है, जबकि Rafale 4.5 जेनरेशन का अत्याधुनिक फाइटर है।
भारत का एयर डिफेंस सिस्टम 2025 — अब दुश्मनों की खैर नहीं!
2019 की याद: मिराज से बालाकोट, Rafale की ज़रूरत ही नहीं पड़ी
पाकिस्तान शायद भूल रहा है कि जब भारत ने 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक की थी, तब Rafale था ही नहीं। भारत ने उस मिशन में Mirage-2000 जेट्स का इस्तेमाल किया था – और वो भी पाकिस्तान के एयर डिफेंस को बिना भनक लगे पार कर गया।
Rafale vs F-16 – आमने-सामने की टक्कर
टेक्निकल तुलना एक नजर में:
फीचर | Rafale | F-16 |
---|---|---|
जनरेशन | 4.5 | 4th |
इंजन | Twin-engine | Single-engine |
रडार रेंज | 100 किमी (40 टारगेट) | 84 किमी (20 टारगेट) |
मिसाइल | Meteor (150 किमी) | AMRAAM (100 किमी) |
पेलोड | 9.5 टन | 7.7 टन |
G-force प्रोटेक्शन | 9G | कम (पायलट बेहोश होने की आशंका) |
पहली उड़ान | 2006 | 1976 |
Rafale के पास Meteor मिसाइल है जो 150 किमी दूर से भी टारगेट को गिरा सकती है। F-16 की AMRAAM मिसाइल की रेंज सिर्फ 100 किमी है। यानि कि F-16 की नज़रें जहां खत्म हों, Rafale की मार वहीं से शुरू होती है।
मैनुवरिंग और पायलट सेफ्टी: हल्का नहीं, समझदार बनो
F-16 भले ही हल्का हो और जल्दी मुढ़ सके, लेकिन कम G-force सहने की वजह से पायलट पर दबाव अधिक पड़ता है। Rafale 9G तक का सपोर्ट देता है – यानि स्पीड के साथ सुरक्षा भी।
Payload Power: कौन ज्यादा हथियार ले जाता है?
Rafale एक साथ अधिक बम, मिसाइल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम ले जा सकता है। पेलोड क्षमता में भी Rafale बाज़ी मारता है।
इलेक्ट्रॉनिक जामिंग? शोशेबाज़ी ज्यादा, टेक्नोलॉजी कम
ख्वाजा आसिफ का दावा कि F-16 ने Rafale को जाम कर दिया, तकनीकी और तार्किक रूप से बेमानी है। Rafale के पास अत्याधुनिक SPECTRA इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम है, जिसे जाम करना F-16 की सीमा से बाहर की बात है।
बातों से नहीं, काबिलियत से होती है जीत
जहां Rafale एक नया, बहुपरिक्षित और एडवांस फाइटर जेट है, वहीं F-16 एक पुरानी लेकिन अपडेटेड टेक्नोलॉजी है। Rafale हर प्रमुख मोर्चे पर F-16 से आगे है – चाहे वो रडार हो, मिसाइल हो या कॉकपिट टेक्नोलॉजी।
दावों से युद्ध नहीं जीते जाते – उसके लिए चाहिए दमदार सिस्टम, और भारत के पास वो है।
“चुल्ल” क्या होती है? वो बेचैनी जो हर रिश्ते और रिश्तेदार में दिखती है!