कांग्रेस कृपया ध्यान दे! शिव भक्त हैं मोदी जी सारा ज़हर पी सकते हैं

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

असम के दरांग में एक भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सफल “ऑपरेशन सिंदूर” का श्रेय मां कामाख्या के आशीर्वाद को दिया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने खुद को भगवान शिव का भक्त बताते हुए कहा- “मैं शिव का भक्त हूं, सारा ज़हर पी जाता हूं।”

ऑपरेशन सिंदूर पर गरजे मोदी

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की ताकत और सेना की वीरता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उसकी ही ज़मीन पर सबक सिखाया जा रहा है।

“जब हमारी सेना आतंक को जड़ से उखाड़ती है, तब कांग्रेस पाकिस्तान के पक्ष में खड़ी हो जाती है।”

कांग्रेस पर सीधा वार: “पाकिस्तान का झूठ, कांग्रेस का एजेंडा”

पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का एजेंडा भारत विरोधी ताकतों से मेल खाता है।

“पाकिस्तान का झूठ, कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र बन जाता है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों की समर्थक बन चुकी है और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने को तैयार है, लेकिन भाजपा सरकार ऐसा कभी नहीं होने देगी।

“जनता-जनार्दन ही मेरा भगवान”

पीएम मोदी ने कहा:

“मेरे लिए जनता-जनार्दन ही भगवान है। 140 करोड़ भारतीय ही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं, और कोई नहीं।”

उन्होंने इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भी शुभकामनाएं दीं और लाल किले से दिए गए अपने सुदर्शन चक्र-सुरक्षा नीति की भी याद दिलाई।

भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि

मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में असम के संगीत सम्राट भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि देते हुए कहा:

“उनकी कला, उनकी आत्मा, और असम के लिए उनका योगदान, आज भी प्रेरणा है।”

डबल इंजन सरकार पर भरोसा

पीएम ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट का विकास अब ‘डबल इंजन सरकार’ की ईमानदार कोशिशों से हो रहा है। उन्होंने पिछली सरकारों पर विकास को नजरअंदाज़ करने का आरोप लगाया।

“हमने असम और नॉर्थ ईस्ट को बम-बारूद नहीं, बुनियादी सुविधाएं और भारत जोड़ने का रोडमैप दिया है।”

ये सिर्फ रैली नहीं, संदेश है!

पीएम मोदी का यह भाषण सिर्फ एक राजनीतिक भाषण नहीं था — यह एक सांस्कृतिक, राष्ट्रीय और सामरिक संदेश था, जिसमें मां कामाख्या, भगवान शिव, ऑपरेशन सिंदूर, और राष्ट्रीय सुरक्षा सभी जुड़े हुए थे।

कांग्रेसियों को बुरा ना लगे, मोदी जी ने ‘ज़हर’ खुद पी लिया। और अगर पाकिस्तान के झूठ पर कांग्रेस अब भी आंख मूंदे बैठी है, तो अगली उड़ान के लिए तैयार रहिए – जनता के पास जाने की टिकट कैंसिल हो सकती है।

रनवे पर थमी उड़ान, बाल-बाल बचे डिंपल यादव समेत 151 यात्री!

Related posts

Leave a Comment