
बिहार की राजधानी पटना को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक शानदार पाँच सितारा होटल मिलने जा रहा है। आयकर चौराहा स्थित होटल पाटलिपुत्र अशोक की 1.5 एकड़ भूमि पर यह नया होटल जन-निजी भागीदारी (PPP Model) के तहत बनाया जाएगा। निर्माण का ज़िम्मा लिया है भारत के प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी ब्रांड ITC Hotels ने।
BSTDC, ITC और कुमार इंफ्राट्रेड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता
दिनांक 01 सितंबर 2025 को सिख हेरिटेज भवन, पटना में आयोजित समारोह में पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह की उपस्थिति में Bihar State Tourism Development Corporation (BSTDC), ITC Hotels, और Kumar Infratrade Enterprises Pvt. Ltd. के बीच एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर हुए।
4 साल में तैयार होगा 140 कमरों वाला टॉप-लग्ज़री होटल
होटल पाटलिपुत्र अशोक की ज़मीन पर बनने वाला यह फाइव स्टार होटल कम से कम 140 आलीशान कमरों से लैस होगा। होटल निर्माण की अवधि 4 वर्ष निर्धारित की गई है। ITC Hotels के एचडी अनिल चड्ढा ने आश्वासन दिया कि यह प्रोजेक्ट तय समय में पूरा होगा।
टेक्निकल और फाइनेंशियल प्रोसेस रही पारदर्शी
-
चयन प्रक्रिया Infrastructure Enabling Amendment Act 2023 के अनुसार की गई
-
RFP और Concession Agreement Transaction Advisor द्वारा तैयार किया गया
-
विज्ञापन के बाद कुल 5 निविदाएं प्राप्त हुईं
-
4 टेक्निकली क्वालिफाइड बिडर्स में सबसे अधिक बोली ₹7.57 करोड़/YLP + GST की थी Kumar Infratrade की
-
LOA (Letter of Award) सरकार की मंज़ूरी के बाद जारी किया गया
बड़ी आर्थिक डील: जानिए होटल प्रोजेक्ट के फाइनेंशियल डिटेल्स
| विवरण | राशि / शर्तें |
|---|---|
| भूमि का MVR मूल्य | ₹28.5 करोड़ |
| भुगतान अवधि | 11 वर्ष (ब्याज सहित) |
| Yearly License Premium (YLP) | ₹7.57 करोड़ + GST |
| YLP में वृद्धि | हर 5 साल में 10% |
| होटल निर्माण अवधि | 4 वर्ष |
| होटल कमरे | न्यूनतम 140 |
नेताओं और कंपनियों की प्रतिक्रिया
पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह:
“पटना के पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर में यह मील का पत्थर साबित होगा।”
पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह:
“तीन जगहों पर फाइव स्टार होटल निर्माण की प्रक्रिया जारी है – पटना, राजगीर और वैशाली।”
कुमार इंफ्राट्रेड निदेशक मनीष कुमार:
“बोधगया के बाद अब पटना में भी ITC के साथ हम शुरुआत कर रहे हैं।”
ITC Hotels के एचडी अनिल चड्ढा:
“चार साल के भीतर हम पटना को एक वर्ल्ड क्लास होटल देंगे।”
बिहार में और कहां बन रहे हैं फाइव स्टार होटल?
-
बांकीपुर बस स्टैंड, गांधी मैदान: निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में
-
सुल्तान पैलेस, बीरचंद पटेल पथ: हेरिटेज स्टेटस को ध्यान में रखकर प्रक्रिया
-
राजगीर: दो होटल
-
वैशाली: एक होटल
-
वाल्मीकि नगर: गेस्ट हाउस को होटल में बदलने की योजना
पटना का टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर ले रहा है स्पीड
ITC Hotels के आने से पटना को न सिर्फ एक इंटरनेशनल टच मिलेगा बल्कि पर्यटन, रोजगार और निवेश में भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। PPP मॉडल के तहत इस तरह की भागीदारी बिहार की छवि को देश-विदेश में मजबूती से पेश करेगी।
लखनऊ: CM आवास के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश




