उन्नाव। संविधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मोती नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सत्येन्द्र कुमार, जनपद न्यायाधीश उन्नाव, भव्य तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), उन्नाव एवं शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), उन्नाव सहित अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा शिक्षकों एवं छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा एवं उसके मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। साथ ही, संविधान में निहित आदर्शों, मौलिक अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।
