
नोएडा में इंजीनियर की दर्दनाक मौत के मामले में नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
अभय कुमार MZ Wishtown (एमजेड विश्टाउन) प्रोजेक्ट का मालिक बताया जा रहा है, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप सामने आए थे।
लापरवाही बनी मौत की वजह?
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी थे। जरूरी बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत मौजूद नहीं थे। नियमों की अनदेखी के चलते हादसे की आशंका बनी रही। इसी कथित लापरवाही के कारण इंजीनियर की जान चली गई।
यानी सवाल सीधा है Project खड़ा था, लेकिन Safety Missing थी।
परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
इंजीनियर की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में साफ तौर पर कहा गया कि हादसा प्राकृतिक नहीं बल्कि मानव लापरवाही का नतीजा था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को अभय कुमार को हिरासत में लिया।

गहन जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस निर्माण से जुड़े दस्तावेज साइट सेफ्टी प्रोटोकॉल और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
बड़ा सवाल: जवाबदेही किसकी?
यह गिरफ्तारी सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सवाल उठाती है कि क्या रियल एस्टेट में सेफ्टी सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? हादसे के बाद ही कार्रवाई क्यों? जान गई तब सिस्टम जागा?
क्योंकि जब तक Negligence = Punishment नहीं बनेगा, तब तक ऐसे हादसे रुकेंगे नहीं।
अंतरराष्ट्रीय रोजगार: 6,000 श्रमिक इज़राइल, जर्मनी, जापान और UAE में
