
नेपाल इस वक्त गंभीर राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश, प्रशासन की निष्क्रियता और लोकतंत्र पर मंडराते सवाल — ये सब अब सड़कों पर दिख रहा है।
इन हालातों के बीच, Hello UP अपने पाठकों तक सच्ची, सटीक और ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे संवाददाता गौरव त्रिपाठी, अजमल शाह नेपाल सीमा से लगातार अपडेट भेज रहे हैं ताकि आप तक पहुंचे सिर्फ तथ्य, ना कि अफवाह।
नेपाल में उथल-पुथल, जनता सड़कों पर
नेपाल के कई जिलों में हाल के दिनों में प्रदर्शन, सरकारी संपत्ति को नुकसान, और भारी जन असंतोष देखा गया है। सरकार की आर्थिक नीतियों, बेरोजगारी और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं में जबरदस्त गुस्सा है। काठमांडू से लेकर तराई क्षेत्रों तक हालात तनावपूर्ण हैं।
Hello UP की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में तगड़ा संघर्ष चल रहा है।
सीमा पर बढ़ा अलर्ट, भारत भी सतर्क
सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरव त्रिपाठी की रिपोर्ट बताती है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी हर मूवमेंट पर नज़र बनाए हुए हैं।

“ बवाल का असर पूरे इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पड़ रहा है।” — गौरव त्रिपाठी
Ground Zero से आ रही है असल तस्वीरें
Hello UP के कैमरे और रिपोर्टर भीड़, आंदोलन और सरकारी प्रतिक्रिया की लाइव तस्वीरें साझा कर रहे हैं। यह रिपोर्टिंग न सिर्फ खबरों की गहराई दिखा रही है, बल्कि उन आवाज़ों को सामने ला रही है जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की मीडिया अनदेखा कर देती है।
Hello UP का वादा: न कोई अफवाह, न कोई एजेंडा – सिर्फ असली खबर!
Hello UP का हमेशा से मकसद रहा है — “सिर्फ खबर, बिना रंग, बिना प्रोपेगेंडा।” इस बार भी हम वही कर रहे हैं — आपको वो दिखा रहे हैं जो सच में हो रहा है, ना कि जो वायरल हो रहा है।