नेपाल में उथल-पुथल पर भारत की चेतावनी: नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

रिपोर्ट: सीमा से गौरव त्रिपाठी | 

 नेपाल में इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक हालात बेहद संवेदनशील और तनावपूर्ण हैं। इसी बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सतर्क करते हुए एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि “भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे फिलहाल नेपाल की यात्रा से बचें, और जो नागरिक नेपाल में पहले से मौजूद हैं, वे अपने घरों में ही रहें।”

क्या है एडवाइजरी में?

एडवाइजरी के अनुसार नेपाल में रहने वाले भारतीय नागरिक बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थानों और प्रदर्शन स्थलों से दूर रहें। नेपाल प्रशासन और भारतीय दूतावास के निर्देशों का पालन करें। 

भारत सरकार ने यह कदम बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक अनिश्चितता को देखते हुए उठाया है।

ज़रूरी हेल्पलाइन नंबर – संपर्क में रहें

अगर आप या आपका कोई जानने वाला नेपाल में फंसा है, तो आप भारतीय दूतावास, काठमांडू से इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

 +977-980 860 2881 (WhatsApp कॉल पर भी उपलब्ध)
 +977-981 032 6134 (WhatsApp कॉल पर भी उपलब्ध)

ये नंबर 24×7 आपातकालीन सहायता के लिए सक्रिय हैं।

नेपाल में क्या हो रहा है? पीएम ओली ने दिया इस्तीफा

मंगलवार को दोपहर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने विरोध प्रदर्शनों के दबाव में इस्तीफ़ा दे दिया। उनके साथ कई अन्य कैबिनेट मंत्री भी अपने पदों से हट चुके हैं। इस राजनीतिक भूचाल की जड़ में है:

  • आर्थिक नीतियों में असंतोष

  • युवा विरोध प्रदर्शन

  • कथित भ्रष्टाचार

  • सत्ता में विश्वास की गिरती साख

भारत का सतर्क रुख: ट्रैवल सेफ्टी ही पहला प्रायोरिटी

भारत सरकार का यह कदम बताता है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इस एडवाइजरी का पालन करके आप न सिर्फ खुद को, बल्कि अपने परिवार और दोस्तों को भी संभावित खतरे से बचा सकते हैं।

सावधानी ही सुरक्षा है, अफवाहों से बचें

Hello UP अपने पाठकों से अपील करता है कि Nepal यात्रा टाल दें। सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी खबरों पर यक़ीन न करें। केवल आधिकारिक सूत्रों पर भरोसा करें।

नेपाल संकट पर हेलो यूपी की पैनी नज़र: सीमा से पहुंच रही है असल खबर

Related posts

Leave a Comment