
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज, 6 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित समत्व भवन से नतीजों का ऐलान किया।
बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर इंतज़ार लंबा, 18 राज्यों में संगठन चुनाव के बाद हरी झंडी का इंतजार
10वीं-12वीं का रिजल्ट एक नजर में
परीक्षा | पास प्रतिशत | टॉपर्स |
---|---|---|
10वीं | 76.42% | प्रज्ञा जायसवाल (500/500) |
12वीं | 74.48% | प्रियल द्विवेदी (98.4%) |
लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर
10वीं कक्षा:
लड़कियां: 79.27%
लड़के: 73.21%
12वीं कक्षा:
लड़कियां: 77.55%
लड़के: 71.37%
10वीं की मेरिट में 212 में से 144 लड़कियां
12वीं की मेरिट में 159 में से 89 लड़कियां
MP Board 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2025
रैंक | नाम | अंक | जिला |
---|---|---|---|
1 | प्रज्ञा जायसवाल | 500 | सिंगरौली |
2 | आयुष द्विवेदी | 499 | रीवा |
3 | शैजाह फातिमा | 498 | जबलपुर |
MP Board 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2025
रैंक | संकाय | नाम | प्रतिशत | अंक | जिला |
---|---|---|---|---|---|
1 | विज्ञान | प्रियल द्विवेदी | 98.4% | 492 | सतना |
2 | वाणिज्य | रिमझिम करोठिया | 98.2% | 491 | ग्वालियर |
3 | विज्ञान | हर्ष पांडे | 98.0% | 490 | सतना |
जिलेवार टॉप प्रदर्शन
नरसिंहपुर: 92.73% (सर्वोच्च)
मंडला: 89.83%
सरकारी स्कूलों ने दिखाया दम
इस बार शासकीय विद्यालयों ने परिणामों में प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ दिया है। मुख्यमंत्री ने इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी।
MP Board Result 2025 Direct Links
बेटियों ने इस बार फिर साबित कर दिया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में सबसे आगे हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड का यह परिणाम ना सिर्फ शैक्षणिक दृष्टि से अहम है, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में भी प्रेरक बन गया है।