
दिल्ली की संसद में शब्द चल रहे थे… लेकिन असर सीधा पेट्रोल पंप तक महसूस हो रहा था। जंग हजारों किलोमीटर दूर है, लेकिन उसकी आंच भारत के किचन और बजट तक पहुंच चुकी है। और आज पीएम मोदी ने साफ कर दिया—खतरा सिर्फ बॉर्डर पर नहीं, अब जेब के अंदर भी है।
संसद में चेतावनी: हालात ‘चिंताजनक’
पीएम ने लोकसभा में कहा—पश्चिम एशिया की स्थिति सिर्फ राजनीतिक नहीं, आर्थिक तूफान बन चुकी है। तीन हफ्तों से जारी संघर्ष अब ग्लोबल इकोनॉमी को हिला रहा है।
41 देशों से तेल: मजबूरी या रणनीति?
भारत इस समय 41 देशों से ऊर्जा इंपोर्ट कर रहा है। सरकार का दावा—सप्लाई कंट्रोल में है। लेकिन सवाल—अगर होर्मुज बंद हुआ, तो क्या होगा?
होर्मुज पर खतरा: असली टेंशन यहीं
तेल और गैस का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है। जंग ने इसे “रिस्की रूट” बना दिया है।
एक्सपर्ट की तीखी राय
एनर्जी एक्सपर्ट अमित मित्तल:
“अगर होर्मुज पर संकट गहराया, तो भारत की अर्थव्यवस्था सीधे ICU में होगी। हम इंपोर्ट पर इतने निर्भर हैं कि हर बम गिरने की आवाज हमें रुपये में सुनाई देती है।”
पॉलिटिकल एक्सपर्ट सुरेन्द्र दुबे:
“सरकार स्थिति संभाल रही है, लेकिन सच्चाई ये है कि वैश्विक राजनीति में भारत अभी भी ‘रिएक्टिव प्लेयर’ है, ‘कंट्रोलर’ नहीं।”
आम आदमी का गणित
जंग कहीं और चल रही है… लेकिन उसका हिसाब भारत का आम आदमी अपनी जेब में बैठकर लगा रहा है। ये कोई इकोनॉमिक्स की किताब वाला फार्मूला नहीं, ये “ग्राउंड रियलिटी मैथ्स” है—जहां हर खबर का सीधा जोड़ पेट्रोल पंप पर होता है।
टीवी स्क्रीन पर मिसाइलें उड़ती दिखती हैं, एंकर चिल्लाते हैं—“ग्लोबल टेंशन!” लेकिन आम आदमी के लिए ये बस न्यूज़ नहीं… एक आने वाली महंगाई का ट्रेलर है। उसे पता है—जैसे-जैसे जंग लंबी चलेगी, वैसे-वैसे तेल महंगा होगा।

ऑटो वाला मीटर बढ़ा देता है, सब्जी वाला दाम। कूरियर वाला भी कहता है—“सर, फ्यूल चार्ज बढ़ गया है।”
मतलब साफ है तेल महंगा = हर चीज महंगी
आम आदमी सोचता है “मैंने तो बम नहीं गिराया, फिर मेरा बजट क्यों फट रहा है?”
सरकारी बयान आते हैं सप्लाई नॉर्मल है, स्टॉक पर्याप्त है, घबराने की जरूरत नहीं ये सुनकर आम आदमी को थोड़ा भरोसा तो होता है…लेकिन फिर वो पेट्रोल पंप पर जाता है—और सारा भरोसा वहीं evaporate हो जाता है।
लेकिन यहां equation उल्टी है जंग भी है + कंट्रोल भी है + महंगाई भी है = Confusion Unlimited
आम आदमी के लिए ये जंग “जियोपॉलिटिक्स” नहीं है… ये है हर महीने का बजट, EMI और पेट्रोल का बिल और उसका गणित बहुत साफ है “जब टैंक भरवाने में दिल खाली हो जाए… समझ लो जंग अब घर तक आ गई है।”
1228 जॉब, 100% प्लेसमेंट!” योगी का हेल्थ कार्ड—नर्सिंग में दांव- चुनावी चाल?
