लखनऊ में सिलेंडर ब्लास्ट की आग! टेढ़ी पुलिया में नरक जैसे हालात

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

एक झटके में पूरा इलाका आग के हवाले… और लोग सिर्फ भागते रह गए। बच्चों की चीखें, सिलेंडर के धमाके और आसमान छूता धुआं—ये कोई फिल्म नहीं, लखनऊ की सच्चाई है। और सवाल ये है—हर बार गरीब ही क्यों जलता है?

ये आग सिर्फ झोपड़ियों में नहीं लगी… ये सिस्टम की नाकामी पर भी भड़कती दिखी।

टेढ़ी पुलिया में ‘आग का तांडव’

टेढ़ी पुलिया—नाम भले छोटा हो, लेकिन बुधवार को यहां जो हुआ, उसने पूरे शहर को हिला दिया। दोपहर के वक्त अचानक झुग्गी-झोपड़ियों में आग भड़की… और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। किसी को समझ ही नहीं आया कि ये चिंगारी इतनी बड़ी तबाही कैसे बन गई।

कुछ ही मिनटों में:

  1. कई झोपड़ियां आग की चपेट में
  2. आसमान में काला धुआं
  3. लोग जान बचाने के लिए भागते हुए

यहां वक्त नहीं भागा… लोग भागे, और सिस्टम पीछे छूट गया।

सिलेंडर ब्लास्ट: तबाही का एक्सप्लोजन

आग लगने के बाद असली डर शुरू हुआ गैस सिलेंडरों के धमाके। एक के बाद एक तेज धमाके…हर ब्लास्ट के साथ आग और भड़कती गई। दमकल विभाग के मुताबिक झोपड़ियों में रखे घरेलू सिलेंडर आग में फटते गए। हर धमाका आग को नई ताकत देता गया। पास खड़े लोगों के लिए ये सिर्फ आग नहीं थी ये हर सेकंड मौत के करीब खड़े होने जैसा था।

बच्चे झुलसे, डर से जमे लोग

सूत्रों के अनुसार, चार बच्चे झुलस गए— हालांकि अभी तक किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन असली दर्द आंकड़ों में नहीं दिखता। एक मां अपने बच्चे को गोद में लेकर भाग रही थी…किसी के हाथ में सिर्फ एक बैग था, जिसमें उसकी पूरी जिंदगी थी।

राहत कार्य: जंग जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। उत्तर प्रदेश फायर सर्विस की कई गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं। आसपास के इलाकों को खाली कराया गया। एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा गया। राहत टीमों ने मोर्चा संभाला। लेकिन चुनौती आसान नहीं थी हर कुछ मिनट में एक नया धमाका हालात को और बिगाड़ देता था। ये सिर्फ आग बुझाने की नहीं… समय के खिलाफ जंग थी।

 

सीएम योगी का एक्शन

घटना का संज्ञान लेते हुए योगी आदित्यनाथ ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए। राहत और बचाव कार्य तेज करने के आदेश। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की बात। हर संभव मदद का भरोसा। प्रशासन एक्टिव हुआ है लेकिन सवाल वही है—क्या ये रिएक्शन काफी है? हर हादसे के बाद एक्शन दिखता है… लेकिन प्रिवेंशन हमेशा गायब रहता है।

राख में बदलती जिंदगियां

आग अब धीरे-धीरे काबू में आ रही है… लेकिन जिनका सब कुछ जल गया, उनके लिए असली लड़ाई अब शुरू हुई है। सिर से छत चली गई। रोज़गार खत्म। बच्चों का भविष्य अनिश्चित। ये सिर्फ एक “न्यूज़” नहीं है ये उस भारत की तस्वीर है जहां एक चिंगारी पूरी जिंदगी मिटा देती है।

सम्राट चौधरी की एंट्री—‘जय श्रीराम’ के नारे से कांपा सत्ता का गलियारा

Related posts

Leave a Comment