
कालिख पोती गई… चप्पल चली… और सियासत सुलग उठी। लखनऊ की एक गली में जो हुआ, उसने पूरे यूपी का पारा चढ़ा दिया। सवाल अब सिर्फ विरोध का नहीं—मर्यादा बनाम राजनीति का है।
मेयर के घर के बाहर हंगामा: विरोध ने पकड़ा उग्र रूप
Lucknow में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब Samajwadi Party के एक कार्यकर्ता ने मेयर Sushma Kharkwal के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मेरठ निवासी गौरव चौधरी ने घर के बाहर कालिख पोती। नेमप्लेट पर चप्पल मारकर विरोध जताया। कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।
आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप: विवाद की जड़ क्या?
प्रदर्शनकारी गौरव चौधरी ने आरोप लगाया कि मेयर सुषमा खर्कवाल ने Akhilesh Yadav की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनका कहना है यह सिर्फ राजनीतिक बयान नहीं बल्कि व्यक्तिगत और सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन है। हालांकि, इस आरोप पर मेयर की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
महिलाओं के सम्मान का मुद्दा या राजनीतिक रणनीति?
प्रदर्शन के दौरान इसे “महिलाओं के सम्मान” से जुड़ा मुद्दा बताया गया। सपा कार्यकर्ता का कहना “किसी भी महिला के खिलाफ ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी” लेकिन सवाल उठता है क्या विरोध का तरीका भी उतना ही मर्यादित होना चाहिए? “सम्मान की लड़ाई अगर अपमान के रास्ते लड़ी जाए… तो मकसद खुद कमजोर पड़ जाता है।”
प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शनकारी ने साफ चेतावनी दी कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो पूरे प्रदेश में विरोध तेज किया जाएगा। यानी मामला अब लोकल नहीं
स्टेट-लेवल पॉलिटिक्स में एंट्री कर चुका है, संकेत है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और भड़क सकता है।
पुलिस एक्शन: हालात पर काबू, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्रदर्शनकारी को शांत कराया गया। मामले की जांच शुरू। पुलिस का कहना है कि अगर कोई औपचारिक शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विरोध की सीमा कहां तक?
लखनऊ की यह घटना सिर्फ एक protest नहीं यह उस लाइन की याद दिलाती है, जहां विरोध और अराजकता टकराते हैं। एक तरफ आरोप, दूसरी तरफ आक्रोश लेकिन बीच में कहीं लोकतांत्रिक मर्यादा खड़ी है। क्या यह विवाद शांत होगा… या 2027 की सियासत में आग बनकर फैलेगा?
