भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

उन्नाव बांगरमऊ (देवेश प्रताप सिंह राठौर): नगर के माढ़ापुर मार्ग पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में बीते गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रात्रि में विशाल जवाबी कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

बीते गुरुवार की सुबह भगवान विश्वकर्मा जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन, हवन व कन्या भोज भंडारा आयोजित किया गया। रात्रि में नीलम विश्वकर्मा छतरपुर और रंजीत राजकमल प्रयागराज के मध्य जवाबी कीर्तन के माध्यम से जमकर मुकाबला हुआ। नीलम विश्वकर्मा ने कीर्तन प्रस्तुत किया कि ” कैसे चलता विधि का विधान, जग में जो न होते विश्वकर्मा भगवान “। तभी ज़वाब में रंजीत राजकमल ने गाया कि ” विश्वकर्मा की होती जय जय कर जग में, उनकी रचना से ही रचनाकार जग में “। इसी प्रकार दोनों कीर्तनकारों के मध्य पूरी रात नोंक-झोंक होती रही और श्रोता भक्तों की तालियां गड़गड़ाहट के साथ गूंजती रहीं।

क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन लाल दिवाकर, गंज मुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक पटेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राम जी गुप्ता, भाजपा नेता पुनीत गुप्ता, बालाराव गुप्ता, कुलदीप कटियार, गोविंद कुशवाहा, ट्रस्ट के संरक्षक चंद्र प्रकाश चंदू भैया, संतोष विश्वकर्मा अध्यक्ष व राजकुमार विश्वकर्मा के अलावा एसडीओ विद्युत रमेश चंद्र विश्वकर्मा, सुधीर कुमार मिश्रा व उपेंद्र अवस्थी ने दोनों कीर्तनकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया।

Related posts