Kushinagar Voter List Controversy: BJP विधायक के भाई का नाम गायब

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में चल रहा Special Intensive Revision (SIR) अब गंभीर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। जिस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक और अपडेट करना था, वही अब नाम काटने की मशीन बनती दिखाई दे रही है।

ताजा मामला हाटा तहसील के सुकरौली विकासखंड स्थित रामपुर सोहरौना गांव का है — जो संयोग से हाटा विधानसभा क्षेत्र के एक BJP विधायक का पैतृक गांव बताया जा रहा है।

ग्राम प्रधान का नाम ही कट गया, फिर किसकी बारी?

नई मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यह सामने आया कि— ग्राम प्रधान उनकी पत्नी और बेटे तीनों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि जिस व्यक्ति का नाम कटा, वह विधायक का सगा भाई बताया जा रहा है।

अब सवाल उठता है — अगर विधायक के परिवार तक नाम सुरक्षित नहीं, तो आम मतदाता कितना सुरक्षित है?

घंटों चली जांच, जवाब ZERO

नाम कटने की खबर मिलते ही ग्राम प्रधान ने BLO और ग्राम सचिव को सूचना दी। आनन-फानन में गांव में बैठक बुलाई गई। सैकड़ों ग्रामीण जुटे, लेकिन— घंटों की जांच, रजिस्टर खंगाले गए डिजिटल एंट्री चेक हुई। फिर भी यह साफ नहीं हो सका कि नाम किसने और क्यों काटे।

BLO तक ठोस जवाब देने में नाकाम रहे।

100 से ज्यादा नाम गायब, सिर्फ एक परिवार नहीं

ग्राम प्रधान के अनुसार यह मामला केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं है। गांव के 100 से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम नई सूची में नहीं हैं।

“जहां नए वोटर जोड़े जाने थे, वहां पुराने नाम हटाए जा रहे हैं” — ग्रामीणों का आरोप

विधायक बोले – साजिश हुई तो कार्रवाई तय

मामले पर विधायक की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा— जिला प्रशासन से बात हो चुकी है। जल्द सुधार कराया जाएगा। अगर किसी साजिश के तहत नाम हटाए गए हैं, तो दोषियों पर कार्रवाई होगी। 

लेकिन सवाल अब भी कायम है क्या यह तकनीकी गलती थी या सुनियोजित खेल?

लोकतंत्र की नींव और मतदाता सूची

मतदाता सूची किसी भी लोकतंत्र की रीढ़ होती है। अगर SIR जैसी प्रक्रिया में— जनप्रतिनिधियों के नाम कट सकते हैं। सैकड़ों ग्रामीण सूची से बाहर हो सकते हैं तो प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठना लाज़िमी है।

अब प्रशासन के सामने चुनौती है कि निष्पक्ष जांच हो। सभी पात्र मतदाताओं के नाम तुरंत जोड़े जाएं। भविष्य में ऐसी “डिजिटल गड़बड़ियों” पर रोक लगे।

“यह Special Intensive Revision है या Silent Intensive Removal?”

जब इलाज भी Fast हो और Payment भी—योगी मॉडल की हेल्थ डोज़!

Related posts

Leave a Comment