
तेहरान की सड़कों पर सिर्फ नारे नहीं गूंज रहे—यहां अब खुली जंग का ऐलान हो चुका है। अखबार के पहले पन्ने पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है—“Welcome to Hell।” यह सिर्फ हेडलाइन नहीं, यह एक चेतावनी है… एक ट्रिगर… और शायद आने वाले खूनी टकराव का काउंटडाउन। मिडिल ईस्ट में बारूद पहले से बिछा था—अब बस एक चिंगारी बाकी है।
“ताबूतों में लौटोगे”—ईरान की सबसे कड़ी चेतावनी
ईरान ने अमेरिका को सीधे शब्दों में अल्टीमेटम दे दिया है— “अगर अमेरिकी सैनिक जमीन पर उतरे, तो वे सिर्फ ताबूतों में ही वापस जाएंगे।” सरकारी मीडिया और सैन्य विश्लेषकों का टोन साफ है— यह अब “डिटरेंस” नहीं, डायरेक्ट थ्रेट है।
ईरान ने अपने एलीट फोर्स Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) को हाई अलर्ट पर रख दिया है, जिससे साफ है कि देश “रिएक्ट” नहीं—“रेडी” है।
अमेरिका का जवाब: 10,000 सैनिक और युद्धपोत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Donald Trump प्रशासन ईरान के खिलाफ 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है।
पहले से ही USS Tripoli जैसा युद्धपोत 3,500 नौसैनिकों के साथ ऑपरेशन जोन में तैनात है। यह सिर्फ “प्रेजेंस” नहीं यह “प्रेशर बिल्ड-अप” है।
खार्क द्वीप: जंग का असली टारगेट
खुफिया इनपुट्स के मुताबिक, अमेरिका की नजर ईरान के सबसे संवेदनशील पॉइंट पर है— Kharg Island यह वही जगह है जहां से ईरान का लगभग 90% तेल निर्यात होता है। अगर यहां कंट्रोल हुआ ईरान की इकोनॉमी choke, ग्लोबल ऑयल मार्केट shake यानी एक छोटा द्वीप, लेकिन दांव पूरी दुनिया का।
हॉर्मुज का खेल: ग्लोबल ट्रेड दांव पर
इस पूरी जंग का असली दबाव है— Strait of Hormuz दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। अगर यह बंद हुआ— तेल की कीमतें आसमान पर, सप्लाई चेन ध्वस्त होगी, ग्लोबल मार्केट crash यानी यह जंग सिर्फ मिसाइलों की नहीं इकोनॉमिक वॉरफेयर की भी है।

Pentagon की चाल: Defense या Deception?
पेंटागन कह रहा है—यह “डिफेंसिव मूव” है। लेकिन जमीनी सच्चाई 82nd Airborne Division एक्टिव, आर्मर्ड यूनिट्स रेडी। यह कोई “शांति की तैयारी” नहीं लगती यह एक संभावित ग्राउंड इन्वेज़न का ब्लूप्रिंट लगता है।
Gulf Expert View
हुसैन अफसर कहते हैं:
“अगर अमेरिका खार्क द्वीप को टारगेट करता है, तो यह सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं होगी—यह ईरान की आर्थिक रीढ़ पर सीधा वार होगा। इसका जवाब ईरान सीमित नहीं रखेगा, बल्कि हॉर्मुज को बंद करने जैसे कदम उठा सकता है, जिससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था हिल जाएगी। यह एक ऐसा ट्रिगर हो सकता है, जहां लोकल कॉन्फ्लिक्ट ग्लोबल क्राइसिस में बदल जाए।”
क्या जमीनी जंग तय है?
अब सबसे बड़ा सवाल क्या अमेरिका जमीन पर उतरेगा? अगर हां तो यह “इराक-अफगानिस्तान” से भी बड़ा और खतरनाक युद्ध हो सकता है। क्योंकि ईरान की जियोग्राफी कठिन है, लोकल सपोर्ट मजबूत है। प्रॉक्सी नेटवर्क एक्टिव है।
“Welcome to Hell”—सिर्फ शब्द नहीं
तेहरान टाइम्स की हेडलाइन कोई इमोशनल आउटबर्स्ट नहीं यह एक स्ट्रेटेजिक मैसेज है। “हम तैयार हैं” “हम पीछे नहीं हटेंगे” अब गेंद अमेरिका के पाले में है और दुनिया सांस रोककर देख रही है कि अगला कदम क्या होगा।
तेल अवीव जल रहा… सऊदी बेस हिला—29वें दिन जंग ने लिया खतरनाक मोड़
