Rupee Crash: 94.85 पर टूटा रुा, युद्ध और महंगाई के दबाव में बाजार ध्वस्त

Gautam Kumar Agarwal
Gautam Kumar Agarwal

छुट्टी के बाद खुला बाजार… और कुछ ही घंटों में सब कुछ बदल गया। ना कोई बड़ी घोषणा… ना कोई घरेलू संकट…लेकिन फिर भी भारतीय रुपया ऐसे टूटा जैसे किसी ने नीचे से जमीन खींच ली हो।

सुबह 94.18 पर खुला रुपया…शाम होते-होते 94.85 पर पहुंच गया। ये सिर्फ 89 पैसे की गिरावट नहीं है ये उस डर का संकेत है, जो ग्लोबल युद्ध, महंगाई और निवेशकों की भागमभाग से पैदा हुआ है।

एक दिन… तीन झटके: क्यों टूटा रुपया?

इस गिरावट के पीछे तीन ऐसे कारण हैं, जो सीधे आपकी जेब पर हमला करते हैं—

1. तेल ने खेल बिगाड़ दिया

Brent Crude Oil 110 डॉलर पार कर गया। भारत—जो तेल आयात करता है—उसके लिए ये सिर्फ एक नंबर नहीं, ये महंगाई का सायरन है। तेल महंगा = आयात महंगा = डॉलर की डिमांड ज्यादा = रुपया कमजोर

2. विदेशी निवेशकों की भागमभाग

FIIs ने एक ही दिन में 4,367 करोड़ निकाल लिए। मतलब साफ है जब बड़े खिलाड़ी बाजार छोड़ते हैं, तो छोटे निवेशक डर जाते हैं।

3. डॉलर का दबदबा

US Dollar Index 99.94 पर पहुंच गया। जब डॉलर मजबूत होता है, तो बाकी करेंसी—खासतौर पर उभरती अर्थव्यवस्थाओं की—कमजोर पड़ती हैं।

शेयर बाजार: खून से लाल स्क्रीन

रुपये की गिरावट का असर तुरंत दिखा—

  • BSE Sensex 1,690 अंक गिरा
  • Nifty 50 486 अंक टूटा

ट्रेडिंग स्क्रीन पर सिर्फ लाल रंग था… और निवेशकों के चेहरे पर सिर्फ एक सवाल “अब क्या?”

आपकी जेब पर सीधा वार: क्या-क्या होगा महंगा?

रुपये की कमजोरी सिर्फ बाजार तक सीमित नहीं रहती— ये सीधे आपकी जिंदगी में घुसती है।

गैजेट्स

मोबाइल, लैपटॉप, चिप्स—सब आयात होते हैं
कीमतें बढ़ेंगी

पेट्रोल-डीजल

तेल महंगा = ट्रांसपोर्ट महंगा
हर चीज महंगी

यात्रा

एयरलाइंस का फ्यूल खर्च बढ़ेगा
टिकट महंगे

रोजमर्रा का सामान

लॉजिस्टिक्स महंगे
दूध से लेकर दाल तक असर

ग्लोबल जंग: असली विलेन कौन?

इस पूरी कहानी का असली बैकग्राउंड है— Iran-Israel Conflict

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ते ही तेल महंगा, सप्लाई चेन बाधित, निवेशक घबराए और इसका असर सीधा भारत जैसे आयात-निर्भर देश पर पड़ा।

ट्रेंड एक्सपर्ट सैफी हुसैन कहते हैं 

“रुपये की यह गिरावट कोई isolated घटना नहीं है, बल्कि यह एक chain reaction है—global geopolitics, commodity inflation और capital outflow का combined pressure। जब crude $100 के ऊपर टिकता है, तो भारत जैसे import-driven economy पर currency pressure आना तय है। असली चिंता short-term volatility नहीं, बल्कि sustained weakness है। अगर यह ट्रेंड जारी रहा, तो inflation sticky हो जाएगी, RBI पर policy pressure बढ़ेगा और middle class की purchasing power धीरे-धीरे erosion का शिकार होगी। अभी जो हो रहा है, वह सिर्फ currency movement नहीं—यह economic stress का early signal है।”

टेक्निकल लेवल: अब आगे क्या?

94.00 = Strong Resistance, 95.00 = अगला बड़ा Support

अगर हालात नहीं सुधरे— तो रुपया और नीचे जा सकता है।

ये सिर्फ नंबर नहीं, आने वाले तूफान का ट्रेलर है

94.85… ये सिर्फ एक एक्सचेंज रेट नहीं है। ये वो नंबर है जो बताता है आपकी EMI बढ़ सकती है आपका खर्च बढ़ सकता है।  आपकी बचत की ताकत घट सकती है रुपया जब गिरता है तो सिर्फ चार्ट नहीं गिरता पूरा इकोनॉमिक मूड बदल जाता है।

सुरक्षा या जासूसी? CCTV से डेटा पाकिस्तान तक—सरकार ने कसा शिकंजा

Related posts