ट्रंप की 10 शर्तों पर अड़ा अमेरिका—ईरान ने भी रखीं शर्तें

अजमल शाह
अजमल शाह

जंग थमी है… लेकिन धमकी अभी जिंदा है। “मान लो वरना बर्बाद कर देंगे”—ये सिर्फ चेतावनी नहीं, अल्टीमेटम है। और अब पूरी दुनिया की नजर एक डील पर टिकी है—जो या तो शांति लाएगी… या नई तबाही। ये सिर्फ दो देशों की बातचीत नहीं… ये ग्लोबल पावर गेम का सबसे खतरनाक राउंड है।

फिर शुरू कूटनीति, लेकिन भरोसा गायब

ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका एक बार फिर बातचीत की टेबल पर लौटने को तैयार हैं। दूसरे दौर की शांति वार्ता की तैयारी है—और चर्चा है कि यह मीटिंग इस्लामाबाद में हो सकती है। लेकिन असली सवाल है क्या ये बातचीत शांति लाएगी, या सिर्फ अगली जंग की तैयारी है? टेबल पर बातचीत है… लेकिन माहौल अब भी बारूद से भरा है।

ट्रंप की 10 शर्तें: डील या सरेंडर?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सामने 10 सख्त शर्तें रख दी हैं—और साफ कहा है कि ये “आखिरी मौका” है।

मुख्य शर्तें:

  1. परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह बंद
  2. 440 किलो यूरेनियम सौंपना
  3. मिसाइल प्रोग्राम पर कंट्रोल
  4. हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण छोड़ना
  5. हिज्बुल्लाह, हमास, हूती जैसे नेटवर्क खत्म करना

इन शर्तों का मतलब साफ है—ईरान को अपनी सैन्य और रणनीतिक ताकत छोड़नी होगी। ये समझौता नहीं… पूरी रणनीतिक रीढ़ तोड़ने की शर्तें हैं।

ईरान की चाल: “हम भी झुकेंगे नहीं”

ईरान भी खाली हाथ नहीं बैठा है।

उसने साफ किया:

  • प्रतिबंध हटाए जाएं
  • फ्रीज संपत्तियां लौटाई जाएं
  • हमले न करने की गारंटी मिले
  • युद्ध का मुआवजा दिया जाए

साथ ही, उसने हॉर्मुज पर एक “soft offer” दिया है अगर डील होती है, तो ओमान रूट से जहाजों को सुरक्षित निकलने दिया जाएगा। ईरान झुकने को तैयार है… लेकिन टूटने को नहीं।

परमाणु खेल: असली टकराव यहीं है

सबसे बड़ा विवाद है—यूरेनियम और न्यूक्लियर प्रोग्राम। ईरान कहता है, उसका कार्यक्रम सिर्फ ऊर्जा के लिए है वह 5 साल के लिए रोक सकता है। व्लादिमीर पुतिन ने ऑफर दिया कि यूरेनियम रूस रखेगा और बाद में ईंधन बनाकर लौटाएगा।

लेकिन अमेरिका चाहता है ईरान पूरी तरह surrender करे और यूरेनियम उसके हवाले करे। यहां बात भरोसे की नहीं… कंट्रोल की है।

हॉर्मुज: दुनिया की सांस अटकी

पूरा संकट आखिरकार आकर टिकता है हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर। दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल यहीं से गुजरता है। अगर यह रूट खुलता है—तो राहत अगर बंद रहता है—तो वैश्विक संकट।हॉर्मुज खुला तो दुनिया बचेगी… बंद रहा तो अर्थव्यवस्था डूबेगी।

अमेरिका की शर्तें इतनी कठोर हैं कि ईरान के लिए उन्हें मानना राजनीतिक आत्महत्या जैसा होगा। वहीं ईरान की मांगें अमेरिका के लिए रणनीतिक हार जैसी दिखती हैं। “इस स्थिति में डील तभी संभव है जब दोनों पक्ष ‘मैक्सिमम पोजिशन’ से थोड़ा पीछे हटें—जो फिलहाल दिख नहीं रहा।” दोनों जीतना चाहते हैं… इसलिए डील हारती दिख रही है।

शांति वार्ता शुरू हो रही है…लेकिन दोनों पक्ष अपने-अपने “रेड लाइन” पर खड़े हैं। एक तरफ ट्रंप का “फाइनल ऑफर” दूसरी तरफ ईरान का “नो सरेंडर” ये डील अगर टूटी…तो अगली खबर बातचीत की नहीं,बल्कि नई जंग की होगी।

14 साल की उम्र में मां बनी बच्ची! प्यार, शादी और कानून के बीच उलझी कहानी

Related posts

Leave a Comment