लाहौर में ISI हेडक्वार्टर पर भारत का सीधा हमला

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक और बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। भारत ने आज लाहौर स्थित ISI (Inter-Services Intelligence) मुख्यालय को निशाना बनाते हुए बड़ा एयरस्ट्राइक किया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में ISI के कई अहम ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

ISI दफ्तर क्यों बना निशाना?

पिछले कुछ दिनों में भारत में हुए ड्रोन हमलों और आतंकी गतिविधियों के पीछे ISI की भूमिका होने के ठोस सबूत सामने आए थे। इन इनपुट्स के आधार पर भारतीय खुफिया एजेंसियों और सेना ने यह ‘टारगेटेड प्रिसिजन अटैक’ प्लान किया।

कैसे हुआ हमला?

  • हमले को अंजाम दिया गया भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज 2000 विमानों द्वारा।

  • गहराई तक घुसकर ISI के संवेदनशील ज़ोन पर हमले किए गए।

  • स्ट्राइक के बाद लाहौर में ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

ISI में मचा हड़कंप

ISI के अधिकारियों की पहली प्रतिक्रिया में देखा गया है कि दफ्तर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों के कई प्रमुख दस्तावेज और डेटा सर्वर नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है।

भारत का यह हमला केवल एक सैन्य कदम नहीं, बल्कि एक रणनीतिक संदेश है — कि आतंकवाद और उसे पालने वाले ठिकानों पर अब सीधी कार्रवाई होगी। ISI मुख्यालय पर यह स्ट्राइक पाकिस्तान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली इमारतों में से एक पर भारत की सर्जिकल क्षमता का भी प्रतीक है।

Hello UP न्यूज़ से जुड़े रहें — जहां हर खबर होती है सटीक, राष्ट्रहित में और सबसे पहले।

Related posts