
हॉकी के मैदान में भारत ने वो कर दिखाया जो इधर कई सालों से क्रिकेट वाले ही कर रहे थे — धमाकेदार वापसी! हीरो एशिया कप राजगीर 2025 के फाइनल में कोरिया को 4-1 से धोकर भारत ने न सिर्फ खिताब जीता, बल्कि एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
पहला मिनट और सीधा ‘धड़ाम!’ – सुखजीत का सुपरशॉट
मैच की शुरुआत होते ही सुखजीत सिंह ने 30 सेकंड के अंदर गोल मारकर कोरियाई डिफेंस को साफ संदेश दे दिया — “आज मैदान हमारा है!”
हरमनप्रीत की मूव और सुखजीत का टॉमहॉक शॉट — जाएहान किम बस हवा में हाथ मारते रह गए।
दूसरे क्वार्टर में कोरिया का ‘स्लो मोशन’ प्लान
दूसरे क्वार्टर में कोरिया ने गेम स्लो करने की कोशिश की, लेकिन दिलप्रीत सिंह ने 28वें मिनट में दूसरा गोल ठोक कर बता दिया – “Slow motion mein bhi जीत हमारी ही होगी!”
दिलप्रीत शो: दो गोल और सबकी छुट्टी
तीसरे और चौथे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने ऐसा खेल दिखाया कि कोरियाई डिफेंस को GPS लगाना पड़ता अगर गेंद को ट्रैक करना होता।
45वें मिनट में उनका दूसरा गोल, और फिर अमित रोहिदास ने 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर कर दिया 4-0।
कोरिया का सांत्वना गोल और भारतीय स्टेडियम की ‘ना ना’
कोरिया ने चौथे क्वार्टर में एक गोल जरूर कर लिया, पर स्कोर 4-1 पर रुक गया। दर्शकों ने ज़ोरदार ताली से बता दिया — “तू किया ही क्या भाई?”
खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश – हॉकी इंडिया का बम्पर ऐलान
जीत के बाद हॉकी इंडिया ने दिल खोलकर इनाम दिए:
-
₹3 लाख हर खिलाड़ी को

-
₹1.5 लाख सपोर्ट स्टाफ को
2017 से 2025 – 8 साल की भूख खत्म!
भारत ने 2017 में ढाका में आखिरी बार एशिया कप जीता था। राजगीर में इस जीत ने वो भूख मिटाई जो नूडल्स से नहीं, सिर्फ गोल से मिट सकती थी!
अब लक्ष्य – नीदरलैंड और बेल्जियम का वर्ल्ड कप 2026
इस जीत से भारत ने 2026 FIH Men’s Hockey World Cup के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अगला पड़ाव: यूरोप का मैदान, और भारत की गोलों की बरसात।
गोल की बारिश, कोरियाई छाता भी फटा!
भारत ने न सिर्फ मैच जीता, बल्कि एशियाई हॉकी में अपनी बादशाहत फिर से स्थापित की है। अब कोई पूछे, “कौन बनेगा हॉकी का किंग?” तो जवाब है — भारत!
सुदर्शन रेड्डी बोले: “लोकतंत्र सहयोग से चलता है, व्हिप से नहीं”
देखें तस्वीरें :










