
दुनिया की इकोनॉमी में भारत अब सिर्फ उभरता हुआ नाम नहीं, बल्कि Growth Driver बन चुका है। 31 जनवरी को World of Statistics ने अपने X हैंडल पर IMF-आधारित आंकड़े साझा किए, जिसने ग्लोबल इकोनॉमिक पावर का पूरा मैप ही बदल दिया।
Global GDP Contribution: कौन कितना ताक़तवर?
रिपोर्ट के मुताबिक, Global GDP Growth में योगदान देने वाले टॉप देश ये हैं:
- China – 26.6%
- India – 17%
- USA – 9.9%
- Indonesia – 3.8%
- Turkiye – 2.2%
- Saudi Arabia – 1.7%
- Vietnam – 1.6%
- Nigeria – 1.5%
- Brazil – 1.5%
- Germany – 0.9%
यानि China + India मिलकर Global Growth का 43.6% बोझ उठा रहे हैं — और ये कोई छोटी बात नहीं है।
Elon Musk बोले: “The Balance of Power is Shifting”
इस पोस्ट को जब SpaceX और Tesla के CEO Elon Musk ने री-शेयर किया, तो कैप्शन छोटा था लेकिन मैसेज भारी —
“The balance of power is shifting.”
मतलब साफ है, अब दुनिया की इकोनॉमी सिर्फ वेस्ट के भरोसे नहीं चल रही।
Nirmala Sitharaman का जवाब: Confidence Mode ON
Elon Musk की पोस्ट का हवाला देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा कि भारत की आर्थिक ताक़त अब शब्दों की नहीं, आंकड़ों की भाषा बोल रही है।

उन्होंने कहा कि भारत भले ही चीन से पीछे है, लेकिन अमेरिका से आगे निकल चुका है, और 26-17 का जो गैप है, उसे पाटना अब दूर की बात नहीं।
जब IMF के आंकड़े बोल रहे हों, जब Elon Musk री-ट्वीट कर रहा हो, तब भी अगर भरोसा न हो तो दिक्कत इकोनॉमी में नहीं, नज़रिया में है।
ये रिपोर्ट सिर्फ प्रतिशत नहीं दिखाती, ये बताती है कि भारत अब Consumption Economy नहीं, Contribution Economy है। Global Growth बिना भारत के अधूरी है। आने वाले वर्षों में India सिर्फ Fastest नहीं, Strongest Economy बनने की रेस में है।
आज GDP की लिस्ट बदली है, कल Global Power Structure बदलेगा।
Kolkata Warehouse Fire: शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला
